रेवाड़ी नप चुनाव : दावेदारों की राजनीतिक आकाओं पर नजर:हाईकोर्ट से मिली हरीझंडी, कांग्रेस में रेखा का दावा हुआ मजबूत, भाजपा में लंबी कतार

रेवाड़ी नप चुनाव : दावेदारों की राजनीतिक आकाओं पर नजर:हाईकोर्ट से मिली हरीझंडी, कांग्रेस में रेखा का दावा हुआ मजबूत, भाजपा में लंबी कतार

रेवाड़ी नगर परिषद की वार्डबंदी को लेकर लगाई गई दोनों याचिका खारिज होने से चेयरमेन के दावदारों ने राजनीतिक आकाओं की प्रक्रिमा तेज कर दी हैं। कांग्रेस ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से रेखा दहिया का दावा भी मजबूत हुआ है। भाजपा में पहले से दावेदारों की लंबी कतार है। रेवाड़ी नप के प्रभारी गौरव गौतम रेवाड़ी में पहले ही स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर चुके हैं। रेवाड़ी में चेयरमैन का पद एससी महिला और धारूहेड़ा में सामान्य के लिए है।
रेवाड़ी-धारूहेड़ा में जीता का दावा
खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम 26 जनवरी को रेवाड़ी में थे। भाजपा ने उन्हें रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद गौरव गौतम ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में चेयरमैन पद के दावेदारो को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मंथन किया था। उन्होंने कहा था कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा उम्मीदवारों की जीत होगी। रेवाड़ी की जनता एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद देकर विकास की गति को बढाने का काम करेगी। रेवाड़ी में एससी महिला, धारूहेड़ा सामान्य
पंचकूला में 22 जनवरी को हुए ड्रा में रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन का पद एससी महिला और धारूहेड़ा नपा चेयरमैन का पद सामान्य के लिए ओपन रखा था। रेवाड़ी नप चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद एकाएक नए चेहरे सामने आए। चेयरमैन पद आरक्षित होने से बड़े दावेदारों को झटका लगा था। अब खुद को शहर की राजनीति में बनाए रखने के लिए पार्षद का चुनाव लड़ने की सोचने लगे हैं।
भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार
चेयरमैन का पद एससी महिला के लिए आरक्षित होते ही भाजपा में दावेदारों की कतार लंबी होती जा रही है। पूर्व चेयरपर्सन विनिता पीपल, डॉ. हर्षा देवी एडवोकेट, वर्षा कांटीवाल, निवर्तमान पार्षद टिकानिया का नाम खुलकर सामने आ चुका है। कांग्रेस में निहारिका चौधरी, रेखा दहिया और शकुंतला भाड़ोरिया के नाम भी है। ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से रेखा का दावा भी मजबूत हुआ है। हालांकि कांग्रेस के सिबंल पर चुनाव लड़ने की संभावना कम दिख रही हैं। अब सभी दावेदारों की निगाह अभी अपने आकाओं पर टिकी हुई हैं। चार लोगों ने दाखिल की थी दो याचिकाएं
सांकेत धींगड़ा, सौरभ, पार्षद प्रतिनिधि मोनू राव और महेंद्र सिंह ने दो अलग- अलग याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की थी। जिनमें वार्डबंदी के नोटिफिकेशन, वार्ड 16 के आरक्षण और जनसंख्या के डाटा को चुनौती दी थी। जिसे हाईकोर्ट ने 29 जनवरी को दोनों याचिकाएं खारिज कर दी थी। याचिका में वार्ड 16 में ओबीसी की आबादी कम होने के बावजूद वार्ड को ओबीसी के लिए आरक्षित करने को चुनौती दी थी।
रेवाड़ी में यह वार्ड हैं आरक्षित
इस बार रेवाड़ी नगर परिषद में वार्डों की संख्या 31 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है। वार्ड संख्या 3, 24, 27, 28, 30 और 32 एससी, 27 और 30 एससी महिला, वार्ड 9,13,16 बीसीए, 11, 20, 25 , 26 बीसीबी और 13 बीसीए व 11, 20 की महिला के लिए आरक्षित किए गए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *