यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 50000 के इनामी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी रमेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में हरियाणा के फरीदाबाद में टीम एक्टिव थी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि अभियुक्त राहुल यादव जो की हरियाणा में मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है। 2018 से अपराधी घटनाओं में संयुक्त है राहुल यादव
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2018 से लूट, चोरी डकैती, आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास सम्बन्धी गम्भीर अपराधो में लिप्त रहा है। इसके द्वारा जनपद आजमगढ़ के कई थानाक्षेत्र में अपने गिरोह के साथ मिलकर लूट, चोरी व डकैती जैसे अपराधों को अंजाम दिया गया था जिसमें यह थानाक्षेत्र बरदह व कोतवाली आजमगढ में पूर्व में पंजीकृत अभियोगों में जेल भी जा चुका है। जनपद आजमगढ के थानाक्षेत्र देवगांव में इसके द्वारा अपने गिरोह के साथ मिलकर वर्ष 2018 में चोरी व लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिस कारण थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ में इसके व गिरोह के साथियों के विरूद्ध वर्ष-2023 में मुअसं 609/23 धारा 3(1) उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट व वर्ष 2024 में पंजीकृत मुअसं 275/2024 धारा 2 (ख) (1), 3(1) उ०प्र० गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था जिसमें यह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने हेतु यह अपने परिवार से अलग फरीदाबाद हरियाणा में छिप कर रह रहा था। घटना में शामिल अभियुक्तो को स्थानीय पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है तथा यह फरार चल रहा था, जिसमें गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल यादव को देवगांव थाने में दर्ज मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट में दाखिल किया गया है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।


