दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पेंडिंग केस की समीक्षा:SSP ने लापरवाही पर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण; विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश

दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पेंडिंग केस की समीक्षा:SSP ने लापरवाही पर थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण; विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश

दरभंगा जिले में पेंडिंग आपराधिक मामलों को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लहेरियासराय थाना में समीक्षा बैठक की। इस दौरान थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, थानाध्यक्ष लहेरियासराय अमित कुमार और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने पेंडिंग केस के त्वरित निष्पादन के लिए कोर्ट से वारंट और कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण जांच करने पर विशेष जोर दिया गया। एक मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। इसके अलावा थाना में दर्ज सभी मामलों की स्थिति की समीक्षा कर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश एसएसपी ने वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, नशेड़ियों के खिलाफ विशेष छापेमारी चलाने और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी अभियान तेज करने को कहा। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और डायल 112 से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केस की प्रगति की समीक्षा मीटिंग के बाद एसएसपी ने कहा कि दर्ज मामलों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कई मामलों में इंजरी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेजों की प्रतीक्षा रहती है, जिससे जांच प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को जल्द पूरा करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ और इंस्पेक्टर स्तर के सुपरविजन अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि जहां भी मार्गदर्शन या निगरानी की आवश्यकता हो, वहां सक्रिय भूमिका निभाकर मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। दरभंगा जिले में पेंडिंग आपराधिक मामलों को लेकर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने लहेरियासराय थाना में समीक्षा बैठक की। इस दौरान थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। मौके पर एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, थानाध्यक्ष लहेरियासराय अमित कुमार और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने पेंडिंग केस के त्वरित निष्पादन के लिए कोर्ट से वारंट और कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण जांच करने पर विशेष जोर दिया गया। एक मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। इसके अलावा थाना में दर्ज सभी मामलों की स्थिति की समीक्षा कर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश एसएसपी ने वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, नशेड़ियों के खिलाफ विशेष छापेमारी चलाने और नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी अभियान तेज करने को कहा। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने और डायल 112 से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। केस की प्रगति की समीक्षा मीटिंग के बाद एसएसपी ने कहा कि दर्ज मामलों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कई मामलों में इंजरी रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट या अन्य सरकारी दस्तावेजों की प्रतीक्षा रहती है, जिससे जांच प्रभावित होती है। ऐसे मामलों को जल्द पूरा करने के लिए अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ और इंस्पेक्टर स्तर के सुपरविजन अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि जहां भी मार्गदर्शन या निगरानी की आवश्यकता हो, वहां सक्रिय भूमिका निभाकर मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *