बन्दरा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था की समीक्षा:बाढ़ प्रभावित पंचायतों का लिया गया जायजा, यूनिसेफ के वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट भी रहे मौजूद

बन्दरा में शुद्ध पेयजल व्यवस्था की समीक्षा:बाढ़ प्रभावित पंचायतों का लिया गया जायजा, यूनिसेफ के वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट भी रहे मौजूद

मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण निश्चय पेयजल योजना का सपोर्टिव सुपरवीजन किया गया। मुन्नी बैंगरी, हत्था और पीरापुर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया गया। जलवायु अनुकूलता और चुनौतियों पर चर्चा सुपरवीजन के दौरान जलवायु अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए पंप ऑपरेटरों, अनुरक्षकों और जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा हुई। मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड 10 के पंप ऑपरेटर गोपाल कुमार और वार्ड 9 के धीरज कुमार, हत्था पंचायत के वार्ड 15 के वार्ड सदस्य अजीत कुमार, तथा पीरापुर पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य विनोद साहनी से बाढ़ के दौरान पेयजल आपूर्ति की चुनौतियों और उनके समाधानों पर बातचीत की गई। यूनिसेफ और AKRSPI की भागीदारी इस अवसर पर यूनिसेफ के वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट अटल जी और आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत (AKRSPI) के अभिजीत कुमार, आलोक कुमार, अवधेश कुमार तथा सुनेहा कुमारी मौजूद थे। टीम ने बाढ़ के दौरान जलस्रोतों की सुरक्षा, जल गुणवत्ता बनाए रखने और आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण उपायों की समीक्षा की। सुधार और भविष्य की रणनीतियों पर जोर सुपरवीजन टीम ने बाढ़ के समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, आवश्यक सुधारों और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड की बाढ़ प्रभावित पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्रामीण निश्चय पेयजल योजना का सपोर्टिव सुपरवीजन किया गया। मुन्नी बैंगरी, हत्था और पीरापुर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लिया गया। जलवायु अनुकूलता और चुनौतियों पर चर्चा सुपरवीजन के दौरान जलवायु अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए पंप ऑपरेटरों, अनुरक्षकों और जनप्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा हुई। मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड 10 के पंप ऑपरेटर गोपाल कुमार और वार्ड 9 के धीरज कुमार, हत्था पंचायत के वार्ड 15 के वार्ड सदस्य अजीत कुमार, तथा पीरापुर पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य विनोद साहनी से बाढ़ के दौरान पेयजल आपूर्ति की चुनौतियों और उनके समाधानों पर बातचीत की गई। यूनिसेफ और AKRSPI की भागीदारी इस अवसर पर यूनिसेफ के वाटर क्वालिटी एक्सपर्ट अटल जी और आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत (AKRSPI) के अभिजीत कुमार, आलोक कुमार, अवधेश कुमार तथा सुनेहा कुमारी मौजूद थे। टीम ने बाढ़ के दौरान जलस्रोतों की सुरक्षा, जल गुणवत्ता बनाए रखने और आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण उपायों की समीक्षा की। सुधार और भविष्य की रणनीतियों पर जोर सुपरवीजन टीम ने बाढ़ के समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, आवश्यक सुधारों और भविष्य की रणनीतियों पर भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *