बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आकांक्षी प्रखंड के विकास से जुड़े छह अहम इंडिकेटर्स पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यों में तेजी लाना और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए ठोस रणनीति बनाना था। बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को पशुओं के टीकाकरण अभियान को गति देने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। न्यूट्रीशन से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें स्कूल पूर्व शिक्षा, संदर्भ सेवाएं, पूरक पोषाहार, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। इन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और सतत निगरानी पर विशेष बल दिया गया, ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। इस समीक्षा बैठक में बसंतपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अर्जुन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और प्रखंड फेलो उपस्थित रहे। बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आकांक्षी प्रखंड के विकास से जुड़े छह अहम इंडिकेटर्स पर गहन चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यों में तेजी लाना और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए ठोस रणनीति बनाना था। बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को पशुओं के टीकाकरण अभियान को गति देने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। न्यूट्रीशन से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें स्कूल पूर्व शिक्षा, संदर्भ सेवाएं, पूरक पोषाहार, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। इन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और सतत निगरानी पर विशेष बल दिया गया, ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें। इस समीक्षा बैठक में बसंतपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अर्जुन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी और प्रखंड फेलो उपस्थित रहे।


