बेतिया में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज बेतिया समाहरणालय सभागार में NCORD के अंतर्गत हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन और पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के वरीय पदाधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। मादक पदार्थों से जुड़ी अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बहु-आयामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनौती से निपटने को आपसी समन्वय से करें कार्रवाई जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस और परिणामोन्मुख कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल कानूनी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज के हर वर्ग तक पहुंचने वाले व्यापक जन-जागरूकता अभियानों को समानांतर रूप से चलाना भी अत्यंत आवश्यक है। बेतिया में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज बेतिया समाहरणालय सभागार में NCORD के अंतर्गत हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने की। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन और पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के वरीय पदाधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। मादक पदार्थों से जुड़ी अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बहु-आयामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनौती से निपटने को आपसी समन्वय से करें कार्रवाई जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ ठोस और परिणामोन्मुख कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल कानूनी कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज के हर वर्ग तक पहुंचने वाले व्यापक जन-जागरूकता अभियानों को समानांतर रूप से चलाना भी अत्यंत आवश्यक है।


