बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक श्रीनिवास की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायतों को मिले फंड की विस्तृत समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी पंचायतों को प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) तुरंत जमा करने का निर्देश दिया। निदेशक ने स्वच्छता से जुड़े लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि पंचायतों को ओडीएफ प्लस के लक्ष्य हासिल करने में कोई बाधा न हो। बैठक में आवास प्लस योजना की भी समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी आवास सहायकों और सर्वेयरों को आवास सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि आवास योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बीडीओ अंतिमा कुमारी और स्वच्छता एवं आवास से जुड़े प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद थे। बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक श्रीनिवास की अध्यक्षता में स्वच्छता एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायतों को मिले फंड की विस्तृत समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी पंचायतों को प्राप्त राशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने और संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) तुरंत जमा करने का निर्देश दिया। निदेशक ने स्वच्छता से जुड़े लंबित कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि पंचायतों को ओडीएफ प्लस के लक्ष्य हासिल करने में कोई बाधा न हो। बैठक में आवास प्लस योजना की भी समीक्षा की गई। निदेशक ने सभी आवास सहायकों और सर्वेयरों को आवास सत्यापन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि आवास योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बीडीओ अंतिमा कुमारी और स्वच्छता एवं आवास से जुड़े प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद थे।


