राजस्व अधिकारी अशोक ने 32 साल में कायम की मिसाल

राजस्व अधिकारी अशोक ने 32 साल में कायम की मिसाल

भास्कर न्यूज | नवादा जिला बंदोबस्त कार्यालय में गुरुवार को राजस्व अधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर कार्यालय के कई पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, शिविर प्रभारी,कानूनगो, अमीन तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने राजस्व पदाधिकारी रहे अशोक कुमार झा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि झा एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, संवेदनशील और अपने कार्य के प्रति पूर्णतः समर्पित अधिकारी रहे हैं। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने उसे समय पर और पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया। उन्होंने कहा कि झा का स्वभाव मिलनसार रहा है और वे हमेशा अपने सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखते थे। मनोज कुमार ने आगे कहा कि अशोक कुमार झा ने अपनी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से बंदोबस्त कार्यालय के कार्यों को शालीनता और दक्षता के साथ संपन्न किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को झा के कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और मजबूती से कार्य किया।उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी समस्या के समय झा हमेशा साथ खड़े रहे। चाहे कार्यालय से जुड़ी कठिनाइयाँ हों या कर्मचारियों की व्यक्तिगत परेशानियाँ, उन्होंने हर स्थिति में सहयोग किया। यहां तक कि बीमार कर्मचारियों के इलाज में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। एक अधिकारी के रूप में उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है। अपने संबोधन में अशोक कुमार झा ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार सहित सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 32 साल की सरकारी सेवा में बहुत कुछ सीखा। कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से करें।उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ही मैंने बंदोबस्त कार्यालय के कामों को आसानीपूर्वक किया और आप सभी का प्यार और सम्मान ही है कि 14 प्रखंडों के शिविर प्रभारी सहित सभी कर्मी यहां विदाई समारोह में पहुंचे है। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी कृष्णकांत चौबे, रुचि मैडम,हिसुआ अंचल के शिविर प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह अकबरपुर अंचल के शिविर प्रभारी मिथुन कुमार बरनवाल, कानूनगो पंकज कुमार,सहित सभी शिविर प्रभारी,राजस्व अधिकारी,कानूनगो बंदोबस्त अमीन व अन्य रहे । भास्कर न्यूज | नवादा जिला बंदोबस्त कार्यालय में गुरुवार को राजस्व अधिकारी सह कानूनगो अशोक कुमार झा के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर कार्यालय के कई पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, शिविर प्रभारी,कानूनगो, अमीन तथा कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने राजस्व पदाधिकारी रहे अशोक कुमार झा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि झा एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, संवेदनशील और अपने कार्य के प्रति पूर्णतः समर्पित अधिकारी रहे हैं। उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उन्होंने उसे समय पर और पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया। उन्होंने कहा कि झा का स्वभाव मिलनसार रहा है और वे हमेशा अपने सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखते थे। मनोज कुमार ने आगे कहा कि अशोक कुमार झा ने अपनी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से बंदोबस्त कार्यालय के कार्यों को शालीनता और दक्षता के साथ संपन्न किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को झा के कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और मजबूती से कार्य किया।उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी समस्या के समय झा हमेशा साथ खड़े रहे। चाहे कार्यालय से जुड़ी कठिनाइयाँ हों या कर्मचारियों की व्यक्तिगत परेशानियाँ, उन्होंने हर स्थिति में सहयोग किया। यहां तक कि बीमार कर्मचारियों के इलाज में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। एक अधिकारी के रूप में उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है। अपने संबोधन में अशोक कुमार झा ने जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार सहित सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 32 साल की सरकारी सेवा में बहुत कुछ सीखा। कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और समयबद्ध तरीके से करें।उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से ही मैंने बंदोबस्त कार्यालय के कामों को आसानीपूर्वक किया और आप सभी का प्यार और सम्मान ही है कि 14 प्रखंडों के शिविर प्रभारी सहित सभी कर्मी यहां विदाई समारोह में पहुंचे है। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी कृष्णकांत चौबे, रुचि मैडम,हिसुआ अंचल के शिविर प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह अकबरपुर अंचल के शिविर प्रभारी मिथुन कुमार बरनवाल, कानूनगो पंकज कुमार,सहित सभी शिविर प्रभारी,राजस्व अधिकारी,कानूनगो बंदोबस्त अमीन व अन्य रहे ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *