गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड कार्यालय में कार्यरत राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 6,500 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्हें जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। यह मामला बरौली प्रखंड के बघेजी गांव निवासी शैलेंद्र साह से जुड़ा है। शैलेंद्र अपनी 9 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह से संपर्क कर रहे थे। अधिकारी ने इस काम के लिए उनसे 10,000 रुपये की मांग की थी। अधिकारी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे
शैलेंद्र साह ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, लेकिन अधिकारी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। इसके बाद शैलेंद्र ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने एक धावा दल का गठन किया और मौके पर पहुंचकर राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने 10,000 रुपए की मांग की थी
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी शैलेंद्र साह की जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी बार-बार रिश्वत मांग रहे थे। अधिकारी ने 10,000 रुपए की मांग की थी, जो बाद में 6,500 रुपए पर तय हुई। शैलेंद्र साह की शिकायत पर सत्यापन के बाद यह प्रमाणित हुआ कि वास्तव में रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बाद कांड दर्ज कर धावा दल ने कार्रवाई की और अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया। गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड कार्यालय में कार्यरत राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 6,500 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्हें जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें पटना ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। यह मामला बरौली प्रखंड के बघेजी गांव निवासी शैलेंद्र साह से जुड़ा है। शैलेंद्र अपनी 9 डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह से संपर्क कर रहे थे। अधिकारी ने इस काम के लिए उनसे 10,000 रुपये की मांग की थी। अधिकारी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे
शैलेंद्र साह ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, लेकिन अधिकारी लगातार पैसे की मांग कर रहे थे। इसके बाद शैलेंद्र ने पटना स्थित निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने एक धावा दल का गठन किया और मौके पर पहुंचकर राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने 10,000 रुपए की मांग की थी
निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी शैलेंद्र साह की जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व अधिकारी बार-बार रिश्वत मांग रहे थे। अधिकारी ने 10,000 रुपए की मांग की थी, जो बाद में 6,500 रुपए पर तय हुई। शैलेंद्र साह की शिकायत पर सत्यापन के बाद यह प्रमाणित हुआ कि वास्तव में रिश्वत की मांग की गई थी। इसके बाद कांड दर्ज कर धावा दल ने कार्रवाई की और अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया।


