बिहार के नवादा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने मंगलवार को रोह अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्हें 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुलशन कुमार ने एक काम के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और सीतापुर बंसी चक मोड़ के पास से उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऑफलाइन आवेदन करने को कहा
यह कार्रवाई वादी मंटू कुमार की शिकायत पर की गई। मंटू कुमार ने निगरानी विभाग में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके प्लॉट के परिमाजन और जमाबंदी के कागजी काम के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। उनका आवेदन पहले दो बार अस्वीकृत कर दिया गया था। मंटू कुमार ने बताया कि जब उन्होंने राजस्व कर्मचारी से मुलाकात की, तो उनसे रिश्वत की मांग की गई और ऑफलाइन आवेदन करने को कहा गया। इसके बाद मंटू कुमार ने ऑफलाइन आवेदन किया, जिसके एवज में 35,000 रुपये की मांग की गई। निगरानी ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार के निर्देश पर इस शिकायत का पूरी तरह सत्यापन करवाया गया। सत्यापन अधिकारी मनोज कुमार ने जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद मंगलवार को रिश्वत देने के दौरान गुलशन कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बिहार के नवादा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना ने मंगलवार को रोह अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उन्हें 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुलशन कुमार ने एक काम के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। निगरानी विभाग ने जाल बिछाया और सीतापुर बंसी चक मोड़ के पास से उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ऑफलाइन आवेदन करने को कहा
यह कार्रवाई वादी मंटू कुमार की शिकायत पर की गई। मंटू कुमार ने निगरानी विभाग में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके प्लॉट के परिमाजन और जमाबंदी के कागजी काम के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। उनका आवेदन पहले दो बार अस्वीकृत कर दिया गया था। मंटू कुमार ने बताया कि जब उन्होंने राजस्व कर्मचारी से मुलाकात की, तो उनसे रिश्वत की मांग की गई और ऑफलाइन आवेदन करने को कहा गया। इसके बाद मंटू कुमार ने ऑफलाइन आवेदन किया, जिसके एवज में 35,000 रुपये की मांग की गई। निगरानी ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार के निर्देश पर इस शिकायत का पूरी तरह सत्यापन करवाया गया। सत्यापन अधिकारी मनोज कुमार ने जांच में शिकायत को सही पाया। इसके बाद मंगलवार को रिश्वत देने के दौरान गुलशन कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।


