कटिहार में महिला की हत्या में खुलासा:ससुर बोला- रात के अंधेरे में लड़का मिलने आता था, फोटो वायरल होने पर गोली मार दी

कटिहार में महिला की हत्या में खुलासा:ससुर बोला- रात के अंधेरे में लड़का मिलने आता था, फोटो वायरल होने पर गोली मार दी

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाके में 30 वर्षीय विधवा काजल कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सरेआम हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने इस मामले में ‘प्रेम-प्रसंग’ की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या प्रेम-प्रसंग का ही परिणाम है। इस हत्याकांड के तार 5 साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े हैं। सीताराम यादव ने बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी 5 साल पहले उनके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पति और अब पत्नी की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी
जनार्दन यादव ने मृतक के ससुर के हवाले से बताया कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आता था। काजल कुमारी की कई तस्वीरें फेसबुक पर भी वायरल की गई थीं। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर तेजी से जांच कर रही है। पुलिस अब उस ‘रहस्यमयी लड़के’ की तलाश कर रही है जो रात में काजल से मिलने आता था। कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज (हवाई अड्डा) इलाके में 30 वर्षीय विधवा काजल कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सरेआम हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कटिहार के एसपी शिखर चौधरी ने इस मामले में ‘प्रेम-प्रसंग’ की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या प्रेम-प्रसंग का ही परिणाम है। इस हत्याकांड के तार 5 साल पुराने एक खूनी इतिहास से जुड़े हैं। सीताराम यादव ने बताया कि मृतक काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी 5 साल पहले उनके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पति और अब पत्नी की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी
जनार्दन यादव ने मृतक के ससुर के हवाले से बताया कि पिछले कई दिनों से रात के अंधेरे में एक लड़का काजल कुमारी से मिलने आता था। काजल कुमारी की कई तस्वीरें फेसबुक पर भी वायरल की गई थीं। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को मौके से गोली का एक खोखा बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पुलिस फेसबुक पर फोटो वायरल होने और पूर्व में मिली धमकियों के एंगल पर तेजी से जांच कर रही है। पुलिस अब उस ‘रहस्यमयी लड़के’ की तलाश कर रही है जो रात में काजल से मिलने आता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *