बीईईओ महापात्र हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

बीईईओ महापात्र हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

भास्कर न्यूज| चाईबासा प्रखंड संसाधन केंद्र कुमारडुंगी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देवशंकर महापात्र की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के सभी शिक्षकों की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी कुमारडुंगी उपस्थित थीं। गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले शिक्षिकाओं और छात्राओं की ओर से अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमल किशोर मल्लिक के द्वारा किया गया। महेश पाठ पिंगुवा के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि काम के प्रति निष्ठा ही सफलतम सेवा का आधार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का दान ही शिक्षक का सबसे बड़ा कर्म है। इस अवसर पर शिक्षकों की ओर से प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह सिरका और शिक्षक कृष्ण चंद्र पान, गुरुचरण होनहागा और शिक्षिका जानकी तामसोय के द्वारा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। अंत में उनके सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक प्रेमजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण विश्वकर्मा, शिक्षक विमल किशोर मल्लिक, जय प्रकाश दास, जोंगा बनरा,विश्वजीत पिंगुवा, वशिष्ठ हेम्ब्रम , त्रिवेदी गोप, मनोज मिश्रा, अमृता कुमारी, उर्मिला दास, मंजवा उरांव,एडलिन कुजूर ,हीरावती बालमुचू आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *