मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक रिटायर्ड शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी से विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामअयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने तुरकौलिया हाई स्कूल के सामने जमीन खरीदकर मकान बनवाया था और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। मानसिक तनाव में आने के बाद बेड पर लेटे, अचानक मौत परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम रामअयोध्या प्रसाद का अपने पड़ोसी मनोज प्रसाद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के बाद रामअयोध्या प्रसाद मानसिक तनाव में आ गए। वे घर के अंदर जाकर बिस्तर पर लेट गए और कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी संध्या देवी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की जान पड़ोसियों के कारण गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत मृतक के पुत्र राजा कुमार रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तैनात हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप सिंह और थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सदर डीएसपी दिलीप कुमार के निर्देश पर एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों द्वारा पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक रिटायर्ड शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी से विवाद के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामअयोध्या प्रसाद के रूप में हुई है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने तुरकौलिया हाई स्कूल के सामने जमीन खरीदकर मकान बनवाया था और अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। मानसिक तनाव में आने के बाद बेड पर लेटे, अचानक मौत परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम रामअयोध्या प्रसाद का अपने पड़ोसी मनोज प्रसाद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का आरोप है कि झगड़े के बाद रामअयोध्या प्रसाद मानसिक तनाव में आ गए। वे घर के अंदर जाकर बिस्तर पर लेट गए और कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम छा गया। मृतक की पत्नी संध्या देवी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की जान पड़ोसियों के कारण गई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत मृतक के पुत्र राजा कुमार रेलवे में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तैनात हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप सिंह और थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सदर डीएसपी दिलीप कुमार के निर्देश पर एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों द्वारा पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


