रेवाड़ी में पेंचकस से की गई रिटायर फौजी की हत्या:चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर का सुराग नहीं, आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी युवक

रेवाड़ी में पेंचकस से की गई रिटायर फौजी की हत्या:चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर का सुराग नहीं, आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी युवक

रेवाड़ी सीआईए ने रिटायर फौजी 60 वर्षीय महाराम की हत्या में प्रयोग पेचकस बरामद कर लिया है। पेचकस के साथ मृतक फौजी का मोबाइल भी पुलिस को मिल गया है। आरोपियों ने हत्या के बाद पेंचकस और मोबाइल गांव बास बिटौड़ी में रख दिया था। हत्यारोपी लॉ स्टूडेंट और वार्ड बॉय ने हत्या के बाद फौजी के घर से चोरी किए गहने वापस लेने की बात कहकर अपने दोस्त के पास रखे थे। तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गहने और कैश की बरामदगी बाकी अभी फौजी के घर से चोरी किए गए 55 ग्राम सोने, 1KG चांदी के गहने, 35 हजार कैश बरामद करना है। रेवाड़ी सीआईए का प्रयास रहेगा कि रविवार को रिमांड खत्म होने से पहले चोरी गए गहने और कैश बरामद किया जाए। हत्या के बाद आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस केस प्रॉपर्टी बना सकती है। सीआईए खालेटा के खेतों से 231 रुपए के सिक्के (खुले पैसे) पहले ही बरामद कर चुकी है। लॉ स्टूडेंट और वार्ड बॉय हो चुके अरेस्ट गांव बास बिटौड़ी निवासी रिटायर फौजी ब्लाइंड मर्डर केस में रेवाड़ी सीआईए ने गांव के लॉ स्टूडेंट विकास और खालेटा निवासी वार्ड बॉय साहिल को गिरफ्तार किया था। चोरी की नीयत से फौजी के घर में घुसे लॉ स्टूडेंट ने पेचकस से वार कर 28 जनवरी की रात हत्या कर दी थी। पुलिस को तीन फरवरी को फौजी का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि होने के बाद सीआईए ने 19 फरवरी को लॉ स्टूटेंड और वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया था। पत्नी ने दर्ज करवाया था केस रिटायर फौजी महाराम की पत्नी मंगेशा बेटे के साथ करीब सात साल से बिठवाना में रह रही थी। पति की मौत के बाद मौके पर पहुंची पत्नी मंगेशा के बयान पर खोल थाना पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जिसकी जांच का जिम्मा रेवाड़ी सीआईए को मिली था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *