लूट के दौरान घर में घुस रिटायर अफसर की पत्नी की गला रेतकर हत्या की

लूट के दौरान घर में घुस रिटायर अफसर की पत्नी की गला रेतकर हत्या की

भास्कर इनसाइट 78 साल की रिटायर शिक्षिका माधवी कुमारी की घर में घुस गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहने हुए सोने की चेन और अंगूठी बदमाशों ने लूट लिया। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के एजी कालोनी के सी ब्लॉक में हुई। घटना शुक्रवार के देर रात की है। शनिवार की सुबह सभी को घटना की जानकारी मिली। माधवी के पति अमरेंद्र कुमार दास रिटायर अधिकारी थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थीं। घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस, डीएसपी सचिवालय टू- साकेत कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की छानबीन की। घर में लगे सीसीटीवी भी देखे गए। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किराएदार महिला, उसके पति और दो बेटों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा घर में काम करने वाली दाई को भी हिरासत में लिया गया है। इन पांचों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घर में लगे सीसीटीवी में दिखा कि शुक्रवार की शाम को दाई घर में काम करने आई है। इसके बाद घर में कोई नहीं आया है। माधवी घर में अकेली रहती थीं। घर के पिछले हिस्से में एक किराएदार परिवार के साथ रहता है। बड़ा बेटा उज्जवल कुमार देहरादून में प्रोफेसर हैं वहीं छोटा बेटा उत्कल कुमार दिल्ली में बैंक अधिकारी हैं। उनकी एक बेटी है जिसका ससुराल सीडीए कालोनी में है और वह वहीं रहती है। बदमाश को पहचान लिया था इसलिए हत्या महिला कई दिनों से अपनी बेटी के यहां सीडीए कालोनी में रह रही थीं। वह 15 जनवरी को ही एजी कालोनी स्थित अपने घर पर आई थीं। 16 जनवरी की रात को उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस यह मान रही है कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। मास्टर-की से बदमाश ताला खोलकर अंदर घुसे। इस बीच महिला ने बदमाशों को पहचान लिया और उसकी हत्या कर दी। बदमाश महिला के परिवार को परिचित ही है। इसी कारण उनकी हत्या हुई है। पुलिस की जांच इसी दिशा में चल रही है। भास्कर इनसाइट 78 साल की रिटायर शिक्षिका माधवी कुमारी की घर में घुस गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहने हुए सोने की चेन और अंगूठी बदमाशों ने लूट लिया। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके के एजी कालोनी के सी ब्लॉक में हुई। घटना शुक्रवार के देर रात की है। शनिवार की सुबह सभी को घटना की जानकारी मिली। माधवी के पति अमरेंद्र कुमार दास रिटायर अधिकारी थे। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थीं। घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्रीनगर थाने की पुलिस, डीएसपी सचिवालय टू- साकेत कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की छानबीन की। घर में लगे सीसीटीवी भी देखे गए। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने किराएदार महिला, उसके पति और दो बेटों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा घर में काम करने वाली दाई को भी हिरासत में लिया गया है। इन पांचों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घर में लगे सीसीटीवी में दिखा कि शुक्रवार की शाम को दाई घर में काम करने आई है। इसके बाद घर में कोई नहीं आया है। माधवी घर में अकेली रहती थीं। घर के पिछले हिस्से में एक किराएदार परिवार के साथ रहता है। बड़ा बेटा उज्जवल कुमार देहरादून में प्रोफेसर हैं वहीं छोटा बेटा उत्कल कुमार दिल्ली में बैंक अधिकारी हैं। उनकी एक बेटी है जिसका ससुराल सीडीए कालोनी में है और वह वहीं रहती है। बदमाश को पहचान लिया था इसलिए हत्या महिला कई दिनों से अपनी बेटी के यहां सीडीए कालोनी में रह रही थीं। वह 15 जनवरी को ही एजी कालोनी स्थित अपने घर पर आई थीं। 16 जनवरी की रात को उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस यह मान रही है कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। मास्टर-की से बदमाश ताला खोलकर अंदर घुसे। इस बीच महिला ने बदमाशों को पहचान लिया और उसकी हत्या कर दी। बदमाश महिला के परिवार को परिचित ही है। इसी कारण उनकी हत्या हुई है। पुलिस की जांच इसी दिशा में चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *