रिटायर्ड IAS अधिकारी के.जे.एस. चीमा शिरोमणि अकाली दल में शामिल:सुखबीर बादल ने करवाया जॉइन ; बादल, ममता और सोमनाथ चटर्जी के साथ कर चुके हैं काम

रिटायर्ड IAS अधिकारी के.जे.एस. चीमा शिरोमणि अकाली दल में शामिल:सुखबीर बादल ने करवाया जॉइन ; बादल, ममता और सोमनाथ चटर्जी के साथ कर चुके हैं काम

पंजाब के पूर्व वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी के.जे.एस. चीमा आज औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए हैं। अकाली दल की एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पार्टी में जॉइन कराया । कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखबीर ने बताया की के.जे.एस. चीमा का प्रशासनिक करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के बड़े नेताओं के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनके अनुभव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे चीमा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के साथ लंबे समय तक काम किया है और उनके भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी प्रशासनिक सेवाओं में अहम जिम्मेदारी संभाली है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के साथ काम करने का उनका अनुभव पार्टी के लिए नीति-निर्धारण में मददगार साबित हो सकता है।
वही बादल ने कहा कि चीमा जैसे सुलझे हुए और अनुभवी अधिकारी के आने से अकाली दल को नई मजबूती मिलेगी। उनके आने से न केवल पार्टी का आधार बढ़ेग बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी हमें उनके विजन का फायदा मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *