गयाजी में रिटायर्ड होम गार्ड जवान की हत्या:एक दिन पहले हुई थी बाइक की चोरी; गांव के लड़कों से सवाल करने पर कहासुनी

गयाजी में रिटायर्ड होम गार्ड जवान की हत्या:एक दिन पहले हुई थी बाइक की चोरी; गांव के लड़कों से सवाल करने पर कहासुनी

गयाजी के आज रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले इनके घर से बाइक की चोरी हुई थी। आज इन्होंने गांव के ही लड़कों से बाइक के बारे में पूछा था। जिसके बाद कहासुनी हुई। फिर कुछ बदमाशों ने इनका मर्डर कर दिया। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि मर्डर किसने किया है। लेकिन, इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मुनारिक यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव का है। मुनारिक यादव हाल ही में होमगार्ड सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 2025 में उन्होंने ड्यूटी से रिटायरमेंट लिया था।सोमवार की रात उनके घर के पास से ही उनके दामाद की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी को लेकर हुई थी कहासुनी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को बाइक चोरी को लेकर बेलागंज थाना में मृतक पक्ष की ओर से लिखित आवेदन भी दिया गया था। मुनारिक यादव ने आज दिन में गांव के कुछ युवकों से बाइक के बारे में कड़ी पूछताछ की थी। इसी बात को लेकर युवकों से कहासुनी हुई थी। यही विवाद बढ़ता चला गया। शाम करीब साढ़े सात बजे मुनारिक यादव घर के पास ही थे, तभी बदमाशों ने उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी। बेलागंज थाना की पुलिस के साथ विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। गांव के युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी से जुड़ा विवाद ही हत्या की वजह हो सकता है। डीएसपी का कहना है कि हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी बि की जाएगी। गांव में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे। गयाजी के आज रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले इनके घर से बाइक की चोरी हुई थी। आज इन्होंने गांव के ही लड़कों से बाइक के बारे में पूछा था। जिसके बाद कहासुनी हुई। फिर कुछ बदमाशों ने इनका मर्डर कर दिया। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि मर्डर किसने किया है। लेकिन, इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मुनारिक यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव का है। मुनारिक यादव हाल ही में होमगार्ड सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 2025 में उन्होंने ड्यूटी से रिटायरमेंट लिया था।सोमवार की रात उनके घर के पास से ही उनके दामाद की बाइक चोरी हो गई थी। बाइक चोरी को लेकर हुई थी कहासुनी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को बाइक चोरी को लेकर बेलागंज थाना में मृतक पक्ष की ओर से लिखित आवेदन भी दिया गया था। मुनारिक यादव ने आज दिन में गांव के कुछ युवकों से बाइक के बारे में कड़ी पूछताछ की थी। इसी बात को लेकर युवकों से कहासुनी हुई थी। यही विवाद बढ़ता चला गया। शाम करीब साढ़े सात बजे मुनारिक यादव घर के पास ही थे, तभी बदमाशों ने उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी। बेलागंज थाना की पुलिस के साथ विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है। गांव के युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक चोरी से जुड़ा विवाद ही हत्या की वजह हो सकता है। डीएसपी का कहना है कि हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी बि की जाएगी। गांव में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *