पटना के शास्त्री नगर इलाके के AG कॉलोनी पार्क से सटे एक मकान में 17 जनवरी 2026 को रिटायर्ड महिला टीचर माधवी कुमारी (78) की संदिग्ध परिस्थिति में बॉडी मिली थी। गर्दन पर धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए थे। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के वक्त पुलिस ने बेड के पास से एक ब्लेड बरामद किया था। इस ब्लेड को FSL जांच में भेजा गया है। ब्लेड पर किसके फिंगरप्रिंट हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पति की 2023 में हुई थी मौत मृतक महिला धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। घटना से पहले उसी घर में पूजा पाठ भी कराई थीं। महिला की एक बेटी और 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा उज्ज्वल देहरादून में प्रोफेसर है। दूसरा बेटा उत्कल कुमार दिल्ली में मल्टीनेशनल बैंक ऑफ अमेरिका में अधिकारी है। पति अमरेंद्र कुमार दास AG ऑफिस में अधिकारी थे और 2008 में रिटायर्ड हुए थे। उनकी मौत 2023 में हुई थी।
सुसाइड की ओर इशारा लॉ एंड ऑर्डर सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि FSL रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंच पाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में कोई भी स्पेक्ट नहीं दिखा है। कमरे के अंदर जबरन घुसने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। मृतक महिला की हैंडराइटिंग FSL को फिंगरप्रिंट के लिए भेजी गई है। गले पर भी डीप कट के निशान नहीं थे। इसके अलावा दोनों हाथ के नस भी हल्के-हल्के कटे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सुसाइड की ओर इशारे कर रहे हैं। परिजनों ने भी किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है। पटना के शास्त्री नगर इलाके के AG कॉलोनी पार्क से सटे एक मकान में 17 जनवरी 2026 को रिटायर्ड महिला टीचर माधवी कुमारी (78) की संदिग्ध परिस्थिति में बॉडी मिली थी। गर्दन पर धारदार हथियार से कटने के निशान पाए गए थे। इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के वक्त पुलिस ने बेड के पास से एक ब्लेड बरामद किया था। इस ब्लेड को FSL जांच में भेजा गया है। ब्लेड पर किसके फिंगरप्रिंट हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। पति की 2023 में हुई थी मौत मृतक महिला धार्मिक प्रवृत्ति की थीं। घटना से पहले उसी घर में पूजा पाठ भी कराई थीं। महिला की एक बेटी और 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा उज्ज्वल देहरादून में प्रोफेसर है। दूसरा बेटा उत्कल कुमार दिल्ली में मल्टीनेशनल बैंक ऑफ अमेरिका में अधिकारी है। पति अमरेंद्र कुमार दास AG ऑफिस में अधिकारी थे और 2008 में रिटायर्ड हुए थे। उनकी मौत 2023 में हुई थी।
सुसाइड की ओर इशारा लॉ एंड ऑर्डर सचिवालय SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि FSL रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे तक पहुंच पाएंगे। सीसीटीवी कैमरे में कोई भी स्पेक्ट नहीं दिखा है। कमरे के अंदर जबरन घुसने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। मृतक महिला की हैंडराइटिंग FSL को फिंगरप्रिंट के लिए भेजी गई है। गले पर भी डीप कट के निशान नहीं थे। इसके अलावा दोनों हाथ के नस भी हल्के-हल्के कटे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सुसाइड की ओर इशारे कर रहे हैं। परिजनों ने भी किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल इन्वेस्टिगेशन जारी है।


