रिटायर डिप्टी एसपी की सड़क दुर्घटना में मौत:जौनपुर के दरवेशपुर गांव के पास हुआ हादसा, मऊ के निवासी थे

रिटायर डिप्टी एसपी की सड़क दुर्घटना में मौत:जौनपुर के दरवेशपुर गांव के पास हुआ हादसा, मऊ के निवासी थे

जौनपुर में एक सड़क दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी महेश राम गौतम की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरवेशपुर गांव के पास हुई। 70 वर्षीय महेश राम गौतम अपने निजी वाहन से परिवार के साथ जौनपुर की ओर जा रहे थे। दरवेशपुर अंडरपास के पास उन्होंने अपना वाहन रोका। जैसे ही उन्होंने गेट खोलकर इंडिकेटर जलाया और बाहर निकलने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महेश राम गौतम को उनके परिजनों ने जौनपुर पॉलिटेक्निक के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेश राम गौतम मूल रूप से मऊ जिले के नाजोपट्टी मोहम्मदाबाद गोहना के निवासी थे। वर्तमान में वे वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र की गंगानगर कॉलोनी, भदऊ में एल 12/103 में रहते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *