उत्पाद परिवहन के शुल्क में बढ़ोतरी पर खुदरा शराब विक्रेताओं ने जताई आपत्ति

रांची | उत्पाद परिवहन शुल्क में ज्यादा बढ़ोतरी और बहुत ऊंचे राजस्व लक्ष्य तय किए जाने से रांची के खुदरा दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। रांची वाइन रिटेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि रांची जिले में शुल्क की बढ़ोतरी झारखंड के दूसरे जिलों से ज्यादा है, जिससे यहां के दुकानदारों को प्रतिस्पर्धा में नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए तय लक्ष्य इतने अधिक हैं कि उन्हें पूरा करना संभव नहीं है। साथ ही 2026-27 के लिए न्यूनतम गारंटीकृत मात्रा राजस्व में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को कारोबार के लिए बड़ा झटका बताया गया है। रांची | उत्पाद परिवहन शुल्क में ज्यादा बढ़ोतरी और बहुत ऊंचे राजस्व लक्ष्य तय किए जाने से रांची के खुदरा दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। रांची वाइन रिटेलर्स एसोसिएशन का कहना है कि रांची जिले में शुल्क की बढ़ोतरी झारखंड के दूसरे जिलों से ज्यादा है, जिससे यहां के दुकानदारों को प्रतिस्पर्धा में नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन के अनुसार, वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए तय लक्ष्य इतने अधिक हैं कि उन्हें पूरा करना संभव नहीं है। साथ ही 2026-27 के लिए न्यूनतम गारंटीकृत मात्रा राजस्व में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी को कारोबार के लिए बड़ा झटका बताया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *