औरंगाबाद के अलग-अलग प्रखंडों के 12 पंचायतों में पैक्स चुनाव हुआ। इसकी मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कई जगहों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, तो कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। नवीनगर प्रखंड के बसडीहा पैक्स में सबसे रोचक मुकाबला रहा, जहां वृजबिहारी सिंह ने मात्र 23 मतों से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। बृज बिहारी को 846 मत हासिल हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक तिवारी को 823 मत हासिल हुए। इस तरह से वृजबिहारी सिंह ने 23 मतों से जीत दर्ज किया। इसी प्रकार महुआव पैक्स से विवेक कुमार सिंह ने 812 मत हासिल कर अभिषेक कुमार उर्फ वरुण सिंह (699 मत) को 113 मतों से हराया। नाउर पैक्स में अजय कुमार सिंह ने 695 मत पाकर अमलेश सिंह (347 मत) को 348 मतों से पराजित किया। पिंटू सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की टंडवा पैक्स से अश्विनी कुमार सौरभ उर्फ पिंटू सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए 713 मत प्राप्त किए और संजय कुमार पासवान (413 मत) को 300 मतों से हराया। मूंगिया पैक्स में दिलीप यादव ने 692 मत प्राप्त कर विकास सिंह (465 मत) को 227 मतों से पराजित किया। वहीं खजुरी पांडु पैक्स में अनूप कुमार सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में 391 मत हासिल कर उद्देश सिंह (388 मत) को मात्र 3 मतों से हराया। विजेंद्र बने खुदवां पैक्स अध्यक्ष, प्रियंका को मिली हार ओबरा प्रखंड के खुदवां पैक्स की मतगणना प्रखंड परिसर स्थित सभागार में देर रात तक चली। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद यूनिस सलीम की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र कुमार शर्मा ने 532 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका कुमारी (361 मत) को 171 मतों से पराजित किया। प्रियंका कुमारी को 361 मत हासिल हुए। प्रिंस कुमार को मात्र 8 मत मिले। कुल 1569 मतदाताओं में से 971 मत पड़े। पांच सदस्य देवेंद्र यादव, महेंद्र साव, रामपदी देवी, मनसा देवी और रंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। जीत के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया। फाग पैक्स अध्यक्ष बने बलराम सिंह यादव, 378 वोटो से जीते गोह प्रखंड के फाग पैक्स में बलराम सिंह यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 745 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 378 मतों के बड़े अंतर से हराया। यहां कुल 1838 मत पड़े। अन्य प्रत्याशियों में रामनिवास शर्मा को 367, महेश यादव को 299, रंजन वर्मा को 142, मनोरंजन कुमार को 138 और संगीता कुमारी को 9 मत मिले। 137 मत पत्र रद्द घोषित किए गए। भेटनिया पैक्स से मनमीत कुमार उर्फ मंटू यादव जीते रफीगंज प्रखंड के भेटनिया और सिहुली पैक्स की मतगणना भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। भेटनिया पैक्स से मनमीत कुमार उर्फ मंटू यादव ने 497 मत प्राप्त कर धर्मेंद्र कुमार को 75 मतों से हराया। धर्मेंद्र को 422 मत प्राप्त हुए। वहीं सिहुली पैक्स से पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने 632 मत हासिल कर नवरत्न शर्मा को 233 मतों से पराजित किया। नवरात्र शर्मा को 399 मत मिले।दोनों पंचायतों में सदस्य पदों पर भी विभिन्न वर्गों से कई उम्मीदवार विजयी हुए, जिनमें उपेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, शोभा देवी, अर्जुन यादव, निर्मला देवी, गुड्डी कुमारी और अन्य शामिल हैं। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम पूरे जिले में मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना खत्म होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह जश्न का माहौल देखने को मिला।निर्वाची पदाधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। चुनाव परिणामों के साथ ही अब नवनिर्वाचित अध्यक्षों पर अपने-अपने पैक्स क्षेत्र के विकास और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी आ गई है। औरंगाबाद के अलग-अलग प्रखंडों के 12 पंचायतों में पैक्स चुनाव हुआ। इसकी मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कई जगहों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, तो कुछ स्थानों पर प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। नवीनगर प्रखंड के बसडीहा पैक्स में सबसे रोचक मुकाबला रहा, जहां वृजबिहारी सिंह ने मात्र 23 मतों से जीत हासिल कर सबको चौंका दिया। बृज बिहारी को 846 मत हासिल हुए। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक तिवारी को 823 मत हासिल हुए। इस तरह से वृजबिहारी सिंह ने 23 मतों से जीत दर्ज किया। इसी प्रकार महुआव पैक्स से विवेक कुमार सिंह ने 812 मत हासिल कर अभिषेक कुमार उर्फ वरुण सिंह (699 मत) को 113 मतों से हराया। नाउर पैक्स में अजय कुमार सिंह ने 695 मत पाकर अमलेश सिंह (347 मत) को 348 मतों से पराजित किया। पिंटू सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की टंडवा पैक्स से अश्विनी कुमार सौरभ उर्फ पिंटू सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए 713 मत प्राप्त किए और संजय कुमार पासवान (413 मत) को 300 मतों से हराया। मूंगिया पैक्स में दिलीप यादव ने 692 मत प्राप्त कर विकास सिंह (465 मत) को 227 मतों से पराजित किया। वहीं खजुरी पांडु पैक्स में अनूप कुमार सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में 391 मत हासिल कर उद्देश सिंह (388 मत) को मात्र 3 मतों से हराया। विजेंद्र बने खुदवां पैक्स अध्यक्ष, प्रियंका को मिली हार ओबरा प्रखंड के खुदवां पैक्स की मतगणना प्रखंड परिसर स्थित सभागार में देर रात तक चली। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद यूनिस सलीम की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां अध्यक्ष पद के लिए बिजेंद्र कुमार शर्मा ने 532 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका कुमारी (361 मत) को 171 मतों से पराजित किया। प्रियंका कुमारी को 361 मत हासिल हुए। प्रिंस कुमार को मात्र 8 मत मिले। कुल 1569 मतदाताओं में से 971 मत पड़े। पांच सदस्य देवेंद्र यादव, महेंद्र साव, रामपदी देवी, मनसा देवी और रंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। जीत के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया। फाग पैक्स अध्यक्ष बने बलराम सिंह यादव, 378 वोटो से जीते गोह प्रखंड के फाग पैक्स में बलराम सिंह यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 745 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 378 मतों के बड़े अंतर से हराया। यहां कुल 1838 मत पड़े। अन्य प्रत्याशियों में रामनिवास शर्मा को 367, महेश यादव को 299, रंजन वर्मा को 142, मनोरंजन कुमार को 138 और संगीता कुमारी को 9 मत मिले। 137 मत पत्र रद्द घोषित किए गए। भेटनिया पैक्स से मनमीत कुमार उर्फ मंटू यादव जीते रफीगंज प्रखंड के भेटनिया और सिहुली पैक्स की मतगणना भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। भेटनिया पैक्स से मनमीत कुमार उर्फ मंटू यादव ने 497 मत प्राप्त कर धर्मेंद्र कुमार को 75 मतों से हराया। धर्मेंद्र को 422 मत प्राप्त हुए। वहीं सिहुली पैक्स से पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने 632 मत हासिल कर नवरत्न शर्मा को 233 मतों से पराजित किया। नवरात्र शर्मा को 399 मत मिले।दोनों पंचायतों में सदस्य पदों पर भी विभिन्न वर्गों से कई उम्मीदवार विजयी हुए, जिनमें उपेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, शोभा देवी, अर्जुन यादव, निर्मला देवी, गुड्डी कुमारी और अन्य शामिल हैं। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम पूरे जिले में मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना खत्म होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जगह-जगह जश्न का माहौल देखने को मिला।निर्वाची पदाधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। चुनाव परिणामों के साथ ही अब नवनिर्वाचित अध्यक्षों पर अपने-अपने पैक्स क्षेत्र के विकास और किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी आ गई है।


