रेस्टोरेंट कर्मचारी पर ग्राहकों के वीडियो बनाने का आरोप:पुलिस तलाश में जुटी, रेस्तरां कर्मचारी आरोपी अभी भी फरार

रेस्टोरेंट कर्मचारी पर ग्राहकों के वीडियो बनाने का आरोप:पुलिस तलाश में जुटी, रेस्तरां कर्मचारी आरोपी अभी भी फरार

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के जजी चौराहे के पास स्थित सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट में पिछले सप्ताह एक हंगामा हुआ था। रेस्टोरेंट के कर्मचारी पर युवक-युवतियों के चोरी-छिपे वीडियो और फोटो बनाने का आरोप है। पुलिस जांच में कर्मचारी सतेंद्र कुमार के मोबाइल फोन में सैकड़ों वीडियो और फोटो मिले थे। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज कुलवीर सिंह ने 5 फरवरी को कर्मचारी सतेंद्र और अन्य के खिलाफ महिलाओं के बिना मर्जी के फोटो खींचने और वीडियो बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी सतेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने हेमराज कॉलोनी में उसकी तलाश में दबिश दी, साथ ही उसके परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी जमानत लेने की फिराक में है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले की अगली कड़ी जुड़ पाएगी और पूरे मामले का राजफाश किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने रेस्तरां के लाइसेंस की जांच कर उसे निरस्त करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। रेस्तरां का लाइसेंस खाद्य विभाग द्वारा जारी किया जाता है। खाद्य विभाग ने कहा है कि पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद रेस्तरां की जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *