बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद इन समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी गई है। यह समितियां अगले एक वर्ष तक विधानसभा की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। विवादों में रहे विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी इस बार समितियों के गठन में कुछ ऐसे विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है, जो हाल के दिनों में चर्चा में रहे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाने वाले कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के विधायक फैसल रहमान को एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। देखें लिस्ट… बाहुबली नेताओं को भी मिली जगह समितियों में बाहुबली छवि वाले नेताओं को भी जगह दी गई है। विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यकाल और जिम्मेदारियां तय इन सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान समितियां विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी और सरकार को आवश्यक सुझाव भी देंगी। स्पीकर की अगुवाई में अहम समितियां विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण नियम समिति की अध्यक्षता खुद स्पीकर प्रेम कुमार करेंगे। इस समिति में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें स्पीकर चेयरमैन और अन्य तीनों नेता सदस्य के रूप में शामिल हैं। बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद इन समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी गई है। यह समितियां अगले एक वर्ष तक विधानसभा की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। विवादों में रहे विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी इस बार समितियों के गठन में कुछ ऐसे विधायकों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है, जो हाल के दिनों में चर्चा में रहे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूरी बनाने वाले कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और आरजेडी के विधायक फैसल रहमान को एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। देखें लिस्ट… बाहुबली नेताओं को भी मिली जगह समितियों में बाहुबली छवि वाले नेताओं को भी जगह दी गई है। विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कार्यकाल और जिम्मेदारियां तय इन सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान समितियां विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी और सरकार को आवश्यक सुझाव भी देंगी। स्पीकर की अगुवाई में अहम समितियां विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण नियम समिति की अध्यक्षता खुद स्पीकर प्रेम कुमार करेंगे। इस समिति में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सामान्य प्रयोजन समिति का गठन भी इन्हीं नेताओं के साथ किया गया है, जिसमें स्पीकर चेयरमैन और अन्य तीनों नेता सदस्य के रूप में शामिल हैं।


