सीधी पुलिस में फेरबदल, तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:अभिषेक उपाध्याय कोतवाली, कन्हैया बघेल मड़वास, भूपेश बैस यातायात प्रभारी बने

सीधी पुलिस में फेरबदल, तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:अभिषेक उपाध्याय कोतवाली, कन्हैया बघेल मड़वास, भूपेश बैस यातायात प्रभारी बने

सीधी जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने देर सोमवार रात आदेश जारी कर तीन अहम अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अभिषेक उपाध्याय को सीधी जिले के सबसे संवेदनशील थाना कोतवाली की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वे यातायात थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सोमवार देर रात उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। भूपेश बैस का स्थानांतरण यातायात प्रभारी के रूप में सीधी किया गया है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने अभी तक सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन तीनों थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में पदभार ग्रहण कर लिया है। कोतवाली और मड़वास थाना प्रभारियों ने पुष्टि की कि उन्होंने देर रात एसपी के आदेशानुसार पदभार संभाला है। मड़वास थाना को नया नेतृत्व देते हुए कन्हैया सिंह बघेल को थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। कन्हैया सिंह बघेल पूर्व में सीधी कोतवाली थाना प्रभारी रह चुके हैं और अपने अनुभव व संतुलित पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। मड़वास में उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय चुनौतियों और पुलिस-जन सहयोग पर चर्चा की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *