खगड़िया में पुलिस विभाग में फेरबदल:एसपी ने किया बदलाव, गोगरी और बेलदौर थाना को मिले नए प्रभारी

खगड़िया में पुलिस विभाग में फेरबदल:एसपी ने किया बदलाव, गोगरी और बेलदौर थाना को मिले नए प्रभारी

खगड़िया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। गोगरी और बेलदौर थाना को नए थाना अध्यक्ष मिले हैं। बुधवार को परशुराम सिंह ने गोगरी थाना अध्यक्ष का पदभार संभाला। खगड़िया एसपी राकेश कुमार के आदेशानुसार, गोगरी थाना में अब इंस्पेक्टर परशुराम सिंह को नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बेलदौर थाना के अध्यक्ष थे। गोगरी थाना में प्रोबेशनर डीएसपी तरुण कुमार पांडे तैनात थे। दो माह से अधिक का कार्यकाल पूरा होने और प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। वहीं, बेलदौर थाना की कमान अब पुलिस मुख्यालय खगड़िया में ओएसडी पद पर तैनात अजीत कुमार को सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के दौरान गोगरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने परशुराम सिंह का स्वागत किया। नए थाना अध्यक्ष ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को काम में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। खगड़िया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। गोगरी और बेलदौर थाना को नए थाना अध्यक्ष मिले हैं। बुधवार को परशुराम सिंह ने गोगरी थाना अध्यक्ष का पदभार संभाला। खगड़िया एसपी राकेश कुमार के आदेशानुसार, गोगरी थाना में अब इंस्पेक्टर परशुराम सिंह को नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बेलदौर थाना के अध्यक्ष थे। गोगरी थाना में प्रोबेशनर डीएसपी तरुण कुमार पांडे तैनात थे। दो माह से अधिक का कार्यकाल पूरा होने और प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। वहीं, बेलदौर थाना की कमान अब पुलिस मुख्यालय खगड़िया में ओएसडी पद पर तैनात अजीत कुमार को सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के दौरान गोगरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने परशुराम सिंह का स्वागत किया। नए थाना अध्यक्ष ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को काम में कोई लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *