बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए SP मनीष ने आज प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत जिले के कई थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एसपी ने किए गए इस फेरबदल में नगर थाना, लोहिया नगर और चकिया जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अगले 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। नगर थाना-लोहिया नगर में नई तैनाती पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे जिला आसूचना इकाई (DIU) शाखा में तैनात थे। जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। वहीं, लोहिया नगर थाना की कमान अब पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार संभालेंगे। लोहिया नगर के वर्तमान थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र राम को गढ़हारा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चकिया थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी को रतनपुर थानाध्यक्ष गया है। पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन चकिया थानाध्यक्ष बनाए गए। अनुसंधान इकाई-साइबर थाने में भी बदलाव रतनपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन-वन को साहेबपुर कमाल थाना में अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान इकाई) के पद पर भेजा गया है। साहेबपुर कमाल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम नगर थाना (अनुसंधान इकाई) में अपनी सेवा देंगे। साइबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक वंदना भारती को बलिया थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। जानिए क्यों हुआ ट्रांसफर… पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल के पीछे मुख्य कारण अधिकारियों का निर्धारित कार्यकाल पूरा होना है। कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण 2 साल की अवधि पूरा होने के कारण किया गया है। इसके अलावा गढ़हरा और नगर थाना में तत्कालीन थानाध्यक्षों के स्थानांतरण या निलंबन के कारण पद खाली चल रहे थे। एसपी मनीष की ओर से जारी आदेश को बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) का भी अनुमोदन हासिल है। एसपी ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा है कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य है। इस बड़े बदलाव से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए SP मनीष ने आज प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी कार्यालय से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत जिले के कई थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। एसपी ने किए गए इस फेरबदल में नगर थाना, लोहिया नगर और चकिया जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अगले 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। नगर थाना-लोहिया नगर में नई तैनाती पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार हिमांशु को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे जिला आसूचना इकाई (DIU) शाखा में तैनात थे। जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। वहीं, लोहिया नगर थाना की कमान अब पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार संभालेंगे। लोहिया नगर के वर्तमान थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र राम को गढ़हारा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। चकिया थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार चौधरी को रतनपुर थानाध्यक्ष गया है। पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार रंजन चकिया थानाध्यक्ष बनाए गए। अनुसंधान इकाई-साइबर थाने में भी बदलाव रतनपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन-वन को साहेबपुर कमाल थाना में अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान इकाई) के पद पर भेजा गया है। साहेबपुर कमाल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार गौतम नगर थाना (अनुसंधान इकाई) में अपनी सेवा देंगे। साइबर थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक वंदना भारती को बलिया थाना (अनुसंधान इकाई) भेजा गया है। जानिए क्यों हुआ ट्रांसफर… पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार इस फेरबदल के पीछे मुख्य कारण अधिकारियों का निर्धारित कार्यकाल पूरा होना है। कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण 2 साल की अवधि पूरा होने के कारण किया गया है। इसके अलावा गढ़हरा और नगर थाना में तत्कालीन थानाध्यक्षों के स्थानांतरण या निलंबन के कारण पद खाली चल रहे थे। एसपी मनीष की ओर से जारी आदेश को बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) का भी अनुमोदन हासिल है। एसपी ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा है कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय सीमा के भीतर पदभार ग्रहण करना अनिवार्य है। इस बड़े बदलाव से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।


