LNMU के PAT परीक्षा में धांधली का आरोप:छात्रों ने किया कॉलेज में हंगामा, कहा- सेंटर मैनेज था; एग्जाम रद्द

LNMU के PAT परीक्षा में धांधली का आरोप:छात्रों ने किया कॉलेज में हंगामा, कहा- सेंटर मैनेज था; एग्जाम रद्द

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PAT) आयोजित हुई। इस दौरान सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर भारी हंगामा हुआ। छात्रों ने परीक्षा में धांधली और सेंटर मैनेज होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी। शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कक्षों में नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। छात्रों का कहना है कि कई परीक्षार्थी मोबाइल फोन से उत्तर लिख रहे थे, जबकि कुछ शिक्षकों पर प्रश्न पत्र बाहर ले जाकर उत्तर टिक कराने का आरोप लगाया गया। इसी बात को लेकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि सीएम साइंस कॉलेज का परीक्षा केंद्र पूरी तरह “मैनेज” है और इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत है। छात्रों ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने ओएमआर शीट जमा नहीं की और अपने साथ ले गए। घटना के दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा कॉपियां फाड़ दीं, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर छात्रों के बीच गहरा असंतोष देखा गया। इस केंद्र पर राजनीतिक विज्ञान और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा रद्द करने की लेटर जारी कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है। सीएम कॉलेज के प्रोफेसर संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी, लेकिन कुछ छात्रों ने जानबूझकर हंगामा शुरू किया, जिसे अन्य असंतुष्ट छात्रों ने बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने दूसरी पाली में परीक्षा दे रहे छात्रों की कॉपियां भी फाड़ दीं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के बाद एहतियातन दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PAT) आयोजित हुई। इस दौरान सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर भारी हंगामा हुआ। छात्रों ने परीक्षा में धांधली और सेंटर मैनेज होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी। शनिवार को आयोजित परीक्षा के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कक्षों में नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। छात्रों का कहना है कि कई परीक्षार्थी मोबाइल फोन से उत्तर लिख रहे थे, जबकि कुछ शिक्षकों पर प्रश्न पत्र बाहर ले जाकर उत्तर टिक कराने का आरोप लगाया गया। इसी बात को लेकर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित छात्रों ने आरोप लगाया कि सीएम साइंस कॉलेज का परीक्षा केंद्र पूरी तरह “मैनेज” है और इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत है। छात्रों ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने ओएमआर शीट जमा नहीं की और अपने साथ ले गए। घटना के दौरान कुछ छात्रों ने परीक्षा कॉपियां फाड़ दीं, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर छात्रों के बीच गहरा असंतोष देखा गया। इस केंद्र पर राजनीतिक विज्ञान और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा रद्द करने की लेटर जारी कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है। सीएम कॉलेज के प्रोफेसर संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी, लेकिन कुछ छात्रों ने जानबूझकर हंगामा शुरू किया, जिसे अन्य असंतुष्ट छात्रों ने बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों ने दूसरी पाली में परीक्षा दे रहे छात्रों की कॉपियां भी फाड़ दीं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के बाद एहतियातन दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। अब सभी की नजर विश्वविद्यालय की जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *