भिवानी के हांसी रोड स्थित दो नेहरू के बीच फंसे कुत्ते के 4 बच्चों (पिल्लों) का गौ रक्षा दल व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने रेस्क्यू किया गया। नहर में पीछे से पानी आने की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। वहीं सभी को गौ चिकित्सालय में सुरक्षित रखा गया। गौ रक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि रेस्क्यू करने वाली टीम में अंकित शर्मा, मोदी, मंदीप हेतमपुरिया, अनिल तोशाम व जीव प्रेमी चंचल आदि शामिल रहे। जिन्होंने सभी पिल्लों को सुरक्षित वहां से निकला। क्योंकि नहरों में पीछे से पानी आने के कारण इन पिल्लों के लिए खतरा भी था। इसलिए टीम ने सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाया। संजय परमार ने बताया कि सूचना आई थी कि भिवानी में हांसी रोड स्थित दो नहरों के बीच में एक कुत्तिया ने बच्चों को जन्म दे रखा है। वहीं पीछे से नहर में पानी छोड़ दिया गया था। जिसकी वजह से कुछ पिल्ले नहर में गिर गए थे और कुछ पिल्ले दोनों नहरों के बीच में फंसे हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से गौ रक्षा दल भिवानी के गौ सेवकों ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान सभी पांचों पिल्लों को सुरक्षित बचाया गया और गौ चिकित्सालय में उनको रखा गया। उन्होंने कहा कि जीवो की रक्षा के लिए गौ रक्षा दल आगे भी इसी तरह तत्पर रहेगा। रात को अंधेरा होने के बावजूद भी गौ रक्षा दल की टीम ने गाड़ियों की लाइट में यह रेस्क्यू अभियान चलाया। इस रेस्क्यू अभियान के दौरान पशुओं की दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हुई थी।


