आजमगढ़ जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जिले में समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां एक तरफ सरकार के मंत्री दारा सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में झंडा रोहण कर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया तो वहीं कलेक्ट्रेट में जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने झंडा फहराकर सभी को शपथ दिलाई। कमिश्नरी ऑफिस में कमिश्नर विवेक ने अधिकारियों के साथ झंडा फहराया और सभी को उनके अधिकारों और कर्तव्य के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में भी गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में 570 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। जिले के स्कूलों में भी धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह आजमगढ़ जिले के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में जहां कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने झंडारोहण कर बच्चों को संबोधित किया। तो वही जिले के सेंट्रल पब्लिक स्कूल जीडी ग्लोबल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, वेदांता पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों धरती सुनहरा अंबर नीला जैसे एक से बढ़कर एक देशभक्ति गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मनमोह लिया।


