उषा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

उषा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित उषा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा दिखाया। कार्यक्रम के पूर्व स्कूल के निदेशक राहुल कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्राचार्य रिंकू रंजन भी मौजूद रहें। निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि 26 जनवरी के दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल में बच्चों ने लोकगीत व लोकनृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के पटेल चौक स्थित उषा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश भक्ति का जज्बा दिखाया। कार्यक्रम के पूर्व स्कूल के निदेशक राहुल कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर प्राचार्य रिंकू रंजन भी मौजूद रहें। निदेशक राहुल कुमार ने कहा कि 26 जनवरी के दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल में बच्चों ने लोकगीत व लोकनृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *