वार्ड 25 में गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अनूप नगर–फ़ाज़लपुर क्षेत्र में समाज के लोगों ने एक साथ एकत्रित होकर ध्वजारोहण किया। ध्वज फहराते ही पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और तिरंगे की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि बने चौधरी ऋषिपाल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी ऋषिपाल उपस्थित रहे। ध्वज फहराने के दौरान बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी दिखी। संविधान व कर्तव्यों पर जोर
मंच से संबोधित करते हुए विपिन पिपाला ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संविधान में दिए गए कर्तव्यों का पालन और नियमों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “श्रेष्ठ नागरिक होगा तो श्रेष्ठ और सभ्य समाज का निर्माण होगा।” इनकी उपस्थिति रही
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर देशराज सिंह, नरेंद्र शर्मा, नरेश त्यागी, यशपाल शर्मा, अजय सिरोही, उपेंद्र चौधरी, ऋषिपाल सिंह, इकबाल पवार, कैप्टन चंद्रपाल यादव, विपिन सांगवान, राजन, मनोहर जी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


