हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी रविवार को बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई मधुबनी की बैठक संघ के निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपेश कुमार भंडारी की अध्यक्षता में चकदह स्थित संघ के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में बीपीएससी अध्यापकों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संघ के पुनर्गठन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सर्वसम्मति से अमित पंजियार को जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह को प्रधान सचिव, दीपेश कुमार भंडारी को कोषाध्यक्ष, चंदन मिश्रा को संयोजक, राहुल कुमार झा को प्रवक्ता तथा विजय कुमार सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया। वहीं मुकेश कुमार झा, सोनू कुमार, सुनील कुमार शर्मा एवं मोतीउर्रहमान को जिला उपाध्यक्ष तथा आशा नन्द मिश्रा, मो. नईम अहमद, विकास कुमार एवं शमीरूल हक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने कहा कि संघ सप्तम पुनरीक्षित पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना एवं स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक संघर्ष करेगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि, एक ही परिसर में संचालित दो विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ता में भिन्नता का समाधान तथा विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर वार्ता करने का भी निर्णय लिया गया। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी रविवार को बीपीएससी अध्यापक संघ, जिला इकाई मधुबनी की बैठक संघ के निवर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष दीपेश कुमार भंडारी की अध्यक्षता में चकदह स्थित संघ के जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में बीपीएससी अध्यापकों के अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संघ के पुनर्गठन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। सर्वसम्मति से अमित पंजियार को जिला अध्यक्ष चुना गया। डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह को प्रधान सचिव, दीपेश कुमार भंडारी को कोषाध्यक्ष, चंदन मिश्रा को संयोजक, राहुल कुमार झा को प्रवक्ता तथा विजय कुमार सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया। वहीं मुकेश कुमार झा, सोनू कुमार, सुनील कुमार शर्मा एवं मोतीउर्रहमान को जिला उपाध्यक्ष तथा आशा नन्द मिश्रा, मो. नईम अहमद, विकास कुमार एवं शमीरूल हक को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने कहा कि संघ सप्तम पुनरीक्षित पूर्ण वेतनमान, पुरानी पेंशन योजना एवं स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन और न्यायालय तक संघर्ष करेगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि, एक ही परिसर में संचालित दो विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के आवास भत्ता में भिन्नता का समाधान तथा विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर वार्ता करने का भी निर्णय लिया गया।


