Renault Duster vs Tata Sierra: क्या नई डस्टर के आने से कम हो जाएगा टाटा सिएरा का क्रेज? जानें हर एक फीचर का अंतर

Renault Duster vs Tata Sierra: क्या नई डस्टर के आने से कम हो जाएगा टाटा सिएरा का क्रेज? जानें हर एक फीचर का अंतर

Renault Duster vs Tata Sierra: मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर मुकाबला तेज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद Renault ने अपनी पॉपुलर SUV New Renault Duster 2026 को नए अवतार में भारतीय बाजार में उतार दिया है। वहीं, इससे पहले Tata ने भी अपनी आइकॉनिक SUV Tata Sierra को दोबारा लॉन्च कर सेगमेंट में हलचल मचा दी थी। अब सवाल यह है कि नई डस्टर के आने से क्या टाटा सिएरा का क्रेज कम होगा? इसे समझने के लिए दोनों गाड़ियों का फीचर्स, साइज और इंजन के आधार पर तुलना जरूरी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कौन किस पर भारी है।

Renault Duster vs Tata Sierra Dimensions: साइज और डायमेंशंस में अंतर

नई Renault Duster की लंबाई 4,346 mm, चौड़ाई 1,815 mm और ऊंचाई 1,703 mm है। इसका व्हीलबेस 2,657 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 212 mm बताया गया है। इसके अलावा इसमें 700 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

New Renault Duster 2026

वहीं Tata Sierra की बात करें तो इसकी लंबाई 4,340 mm, चौड़ाई 1,841 mm और ऊंचाई 1,715 mm है। Sierra का व्हीलबेस 2,730 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm है। बूट स्पेस के मामले में इसमें 622 लीटर की क्षमता दी गई है।

फीचर नई रेनॉल्ट डस्टर टाटा सिएरा
लंबाई 4,346 mm 4,340 mm
चौड़ाई 1,815 mm 1,841 mm
ऊंचाई 1,703 mm 1,715 mm
व्हीलबेस 2,657 mm 2,730 mm
ग्राउंड क्लियरेंस 212 mm 205 mm
बूट स्पेस 700 लीटर 622 लीटर

साइज के लिहाज से दोनों SUVs लगभग बराबरी पर हैं, हालांकि डस्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस और बूट स्पेस थोड़ा ज्यादा है।

Renault Duster vs Tata Sierra Engine Comparison: इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Duster में नया टर्बो TCe 160 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT का विकल्प मिलता है। इसके साथ ईको, कंफर्ट और पर्सो जैसे ड्राइव मोड्स भी दिए गए हैं।

Tata Sierra

दूसरी ओर Tata Sierra में 1498 cc का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। पावर और टॉर्क के मामले में डस्टर साफ तौर पर आगे नजर आती है।

Renault Duster vs Tata Sierra Safety Features: फीचर्स में कौन आगे?

Tata Sierra को उसके प्रीमियम फीचर्स के लिए जाना जा रहा है। यह अपने सेगमेंट की पहली SUV है, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Renault Duster 2026

Renault Duster में फाइटर जेट-इंस्पायर्ड कॉकपिट दिया गया है। इसमें 10.1 इंच का OpenR लिंक टचस्क्रीन सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन ऑटोमेटिक AC, वायरलेस चार्जिंग, Arkamys साउंड सिस्टम और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

Renault Duster Price in India, Tata Sierra Price in India: कीमत और पोजिशनिंग

Tata Sierra को 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, नई Renault Duster की कीमतों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और मार्च में डिलीवरी से पहले कीमत सामने आने की उम्मीद है।

Tata Sierra

Which SUV is Better Renault Duster or Tata Sierra: किस पर कौन-सी SUV भारी?

Tata Sierra फीचर्स और प्रीमियम अपील के मामले में मजबूत नजर आती है, जबकि Renault Duster पावर, ग्राउंड क्लीयरेंस और ड्राइविंग फोकस के साथ आती है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि नई डस्टर के आने से सिएरा का क्रेज कम हो जाएगा। दोनों SUVs अलग-अलग तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं और असली तस्वीर कीमत और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के बाद ही साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *