धार्मिक आयोजन से समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है

धार्मिक आयोजन से समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है

मधुबनी| इच्छाएं स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में महादेव बाबा का दिव्य बारात कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज चौधरी, मंदिर के पुजारी दुर्गा मुखिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा परिसर भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। अपने संबोधन में अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि यह मंदिर आस्था और मनोकामना का प्रमुख केंद्र है जहां सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्होंने बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा एकादश रुद्र महादेव मंदिर, भटसिमरि महादेव मंदिर, बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर पंडा जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं तथा क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मधुबनी| इच्छाएं स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में महादेव बाबा का दिव्य बारात कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज चौधरी, मंदिर के पुजारी दुर्गा मुखिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा परिसर भक्ति गीतों और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। अपने संबोधन में अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि यह मंदिर आस्था और मनोकामना का प्रमुख केंद्र है जहां सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की इच्छाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्होंने बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा एकादश रुद्र महादेव मंदिर, भटसिमरि महादेव मंदिर, बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर पंडा जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं तथा क्षेत्र की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *