सुपौल के पिपरा प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत स्थित अमहा वार्ड नंबर 1 में अवस्थित प्रसिद्ध बाबा बुलंदी स्थान को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने की बड़ी पहल शुरू हो गई है। एनएच-106 किनारे स्थित इस आस्था स्थल के जीर्णोद्धार और समुचित विकास को लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने स्थल का बुधवार को निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सुलभ शौचालय, स्नानघर तथा एक सुव्यवस्थित भवन निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच पथ को भी बेहतर बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बाबा बुलंदी स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र – DM सावन कुमार डीएम सावन कुमार ने कहा कि बाबा बुलंदी स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसे व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता रामबरन पासवान, सहायक अभियंता यशोधर कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी उमा कुमारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे और विकास कार्यों को लेकर अपनी खुशी जताई। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पिपरा विधायक रामबिलास कामत के संयुक्त नेतृत्व में इस धार्मिक स्थल के विकास की पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल आस्था स्थल का स्वरूप बदलेगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सुपौल के पिपरा प्रखंड अंतर्गत अमहा पंचायत स्थित अमहा वार्ड नंबर 1 में अवस्थित प्रसिद्ध बाबा बुलंदी स्थान को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित करने की बड़ी पहल शुरू हो गई है। एनएच-106 किनारे स्थित इस आस्था स्थल के जीर्णोद्धार और समुचित विकास को लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने स्थल का बुधवार को निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सुलभ शौचालय, स्नानघर तथा एक सुव्यवस्थित भवन निर्माण की योजना पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच पथ को भी बेहतर बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बाबा बुलंदी स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र – DM सावन कुमार डीएम सावन कुमार ने कहा कि बाबा बुलंदी स्थान क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसे व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता रामबरन पासवान, सहायक अभियंता यशोधर कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी उमा कुमारी सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे और विकास कार्यों को लेकर अपनी खुशी जताई। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और पिपरा विधायक रामबिलास कामत के संयुक्त नेतृत्व में इस धार्मिक स्थल के विकास की पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना से न केवल आस्था स्थल का स्वरूप बदलेगा, बल्कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


