मैहर में तेज बारिश से मिली गर्मी में राहत:खलिहानों में रखी गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित

मैहर में तेज बारिश से मिली गर्मी में राहत:खलिहानों में रखी गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित

मैहर जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गरज-चमक के साथ लगभग 20 मिनट तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, इस बारिश ने खलिहानों में रखी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मैहर का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं और बादलों की गर्जना के साथ हुई इस बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम सुहावना होने पर राहत महसूस की। बूंदाबांदी अभी भी जारी है। इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में खेतों और खलिहानों में गेहूं की कटाई के बाद रखी फसल को अचानक हुई बारिश से नुकसान पहुंचने का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी इसी तरह के मौसम परिवर्तन की संभावना है। किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *