छतरपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री अधिक रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी से लोगों को कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसे रविवार सुबह 8:30 बजे दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस था। पिछले कुछ दिनों से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली रही। सुबह करीब 5:45 बजे सूरज निकल आया, जिससे दिन की शुरुआत सुहावनी रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज आर्द्रता 91 प्रतिशत रही, जबकि दृश्यता (विजिबिलिटी) 1000 से 500 मीटर के बीच दर्ज की गई है।


