भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में आज बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह 8 बजने के साथ ही सूरज निकलने से सर्दी से राहत मिली है, हवाओं में ठंडक है ओर कोहरे का असर भी अल सुबह ही नजर आया। धूप में तेजी से सर्दी फीकी पड़ी आज पिछले दिनों के मुकाबले धूप में थोड़ी तेजी रही। इससे गलन से काफी राहत मिली। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा।अन्य दिनों के मुकाबले आज वाहन चालकों सहित सुबह सवेरे काम पर जाने वाले लोगों को समस्या पिछले दिनों से थोड़ी कम हुई।सुबह दस बजे तक तो धूप में तेजी आने के बाद लोगों को आवाजाही भी बाजारों और सड़को पर बढ़ गई।सर्दी का असर थोड़ा कम होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।धूप में तेजी रहने से आज अधिकतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने में आसार है। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम नहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 ओर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था।इसी सप्ताह के आने आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 24 ओर 26 डिग्री ओर रात का तापमान 9 से 11 डिग्री तक जाने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह सर्दी से राहत मौसम विभाग के मुताबिक आज भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में मौसम साफ रहेगा। दिन भर धूप रहने के साथ ही हवा की गति भी सामान्य बनी रहेगी।इस सप्ताह के अंत तक दिन के और दिन और रात के बारे में लगातार बढ़ोतरी होगी जिससे सर्दी का असर थोड़ा कम होगा ।इस सप्ताह तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को सर्दी से बड़ी राहत मिल सकती है।सप्ताह के अंत में हल्के बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है, कोहरे और बारिश से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी।


