राजकोट के पास पडधरी स्टेशन का 7.59 करोड़ से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प

राजकोट के पास पडधरी स्टेशन का 7.59 करोड़ से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प

राजकोट रेल मंडल का यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्टेशन की दिशा में बड़ा कदम

राजकोट. पश्चिम रेलवे के राजकोट रेल मंडल की ओर से अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत 7.59 करोड़ रुपए की लागत से पड़धरी स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
अब यह स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि अपनी नई भव्य वास्तुकला के साथ सौराष्ट्र की रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के अनुसार, स्टेशन को पूरी तरह से दिव्यांगजन और बुजुर्ग अनुकूल बनाया गया है। यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्टेशन की दिशा में यह बड़ा कदम है।
विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया के विकास से स्टेशन परिसर में वाहनों की आवाजाही सुगम और व्यवस्थित होगी। 3600 वर्ग फीट में विशाल स्टेशन भवन की आधुनिक स्थापत्य कला से निर्मित नई इमारत यात्रियों को एक भव्य प्रवेश द्वार प्रदान करती है।
1060 वर्ग फीट के खुले और विस्तृत क्षेत्र में यात्री बिना किसी भीड़भाड़ के सुगमता से आवाजाही कर सकते हैं। 218 वर्ग फीट के आरामदायक विश्राम गृह में बेहतर वेंटिलेशन और बैठने की श्रेष्ठ व्यवस्था है। यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए 12 फीट चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म 1 और 2 को जोड़ता है। प्लेटफॉर्मों पर 5370 वर्ग फीट का नया कवर शेड लगाया गया है, जो यात्रियों को धूप और बारिश से सुरक्षा प्रदान करेगा। 1550 वर्ग फीट का पार्किंग क्षेत्र अधिक वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से समायोजित करेगा।

दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं

दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधा के तहत समावेशी यात्रा के लिए टैक्सटाइल टाइल्स, विशेष साइन बोर्ड, हैंडरेल्स और समर्पित पार्किंग स्लॉट की व्यवस्था की है। 1140 वर्ग फीट में फैला स्वच्छता की आधुनिक सुविधाओं से लैस नया शौचालय परिसर है। पूरे परिसर को रोशन करने के लिए नए विद्युत खंभों और हाई-मास्ट लाइट्स की स्थापना से रात में सुरक्षा बढ़ेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए 8 फीट चौड़े द्वार और स्टेशन एप्रोच रोड का चौड़ीकरण एवं सतह सुधार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *