दरभंगा में रविवार को सड़क हादसा हुआ। जिसमें रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत मुंशी सुधीर कुमार कर्ण (50) की मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक कुमार कर्ण ने कहा कि सुधार कुमार कर्ण शिवेसिंहपुर से शहर लौट रहा था। पीपरोलिया की ओर से आते समय मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से सीमेंट लदा ट्रक आ रहा था, जिसने उन्हें कुचल दिया। सुधीर को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार हादस में शामिल ट्रक का नंबर JH-01 T 4721 बताया जा रहा है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। जल्द मुआवजे की मांग मृतक के दूसरे भाई सुनील कुमार कर्ण ने बताया कि सुधीर कुमार कर्ण रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब (लेखन कार्य) का काम करते थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके 3 बच्चे हैं। 2 बेटे और 1 बेटी। रविवार होने के कारण वे गांव आए थे और वापस लौटते समय हादसा हो गया। परिजन ने सरकार से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहादुरपुर अशोक पेपर मिल रोड पर कई सीमेंट और अन्य गोदाम हैं, जिससे सड़क पर अक्सर ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है। जाम की स्थिति के कारण आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में रविवार को सड़क हादसा हुआ। जिसमें रजिस्ट्री ऑफिस में कार्यरत मुंशी सुधीर कुमार कर्ण (50) की मौत हो गई। मृतक के भाई दीपक कुमार कर्ण ने कहा कि सुधार कुमार कर्ण शिवेसिंहपुर से शहर लौट रहा था। पीपरोलिया की ओर से आते समय मोड़ पर उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से सीमेंट लदा ट्रक आ रहा था, जिसने उन्हें कुचल दिया। सुधीर को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार हादस में शामिल ट्रक का नंबर JH-01 T 4721 बताया जा रहा है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। जल्द मुआवजे की मांग मृतक के दूसरे भाई सुनील कुमार कर्ण ने बताया कि सुधीर कुमार कर्ण रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब (लेखन कार्य) का काम करते थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके 3 बच्चे हैं। 2 बेटे और 1 बेटी। रविवार होने के कारण वे गांव आए थे और वापस लौटते समय हादसा हो गया। परिजन ने सरकार से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बहादुरपुर अशोक पेपर मिल रोड पर कई सीमेंट और अन्य गोदाम हैं, जिससे सड़क पर अक्सर ट्रकों की लंबी लाइन लगी रहती है। जाम की स्थिति के कारण आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रशून्जय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


