शेखपुरा जिला मुख्यालय के डीआरसीसी कार्यालय के पास बुधवार को जीविका परियोजना द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों ने 721 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया, जिनमें से 311 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों द्वारा नौकरी के प्रस्ताव दिए गए। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) के स्टॉल पर 31 अभ्यर्थियों का स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम के लिए भी पंजीकरण किया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू और जीविका दीदियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ”सरकार कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही” इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत जीविका जिले में रोजगारोन्मुख उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए सरकार कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। सॉफ्ट स्किल और टेक्निकल स्किल पर काम कर रहे कई संस्थान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सरकार रोजगार के क्षेत्र पर काफी ध्यान दे रही है। युवाओं को जिस भी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता है, उसके लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रशिक्षण मुहैया करा रही है। कई संस्थान सॉफ्ट स्किल और टेक्निकल स्किल पर काम कर रहे हैं। जीविका के अलावा श्रम विभाग और अन्य विभाग भी रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए डीआरसीसी और आरसेटी से संपर्क करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने जीविका द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले की सराहना करते हुए इसे काफी प्रशंसनीय बताया। शेखपुरा जिला मुख्यालय के डीआरसीसी कार्यालय के पास बुधवार को जीविका परियोजना द्वारा रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न कंपनियों ने 721 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया, जिनमें से 311 युवाओं को अलग-अलग कंपनियों द्वारा नौकरी के प्रस्ताव दिए गए। जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) के स्टॉल पर 31 अभ्यर्थियों का स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम के लिए भी पंजीकरण किया गया। इस रोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी शेखर आनंद, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू और जीविका दीदियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ”सरकार कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही” इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के तहत जीविका जिले में रोजगारोन्मुख उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण लेने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए सरकार कई प्रकार के प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। सॉफ्ट स्किल और टेक्निकल स्किल पर काम कर रहे कई संस्थान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सरकार रोजगार के क्षेत्र पर काफी ध्यान दे रही है। युवाओं को जिस भी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता है, उसके लिए सरकार विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रशिक्षण मुहैया करा रही है। कई संस्थान सॉफ्ट स्किल और टेक्निकल स्किल पर काम कर रहे हैं। जीविका के अलावा श्रम विभाग और अन्य विभाग भी रोजगार के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए डीआरसीसी और आरसेटी से संपर्क करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने जीविका द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले की सराहना करते हुए इसे काफी प्रशंसनीय बताया।


