143 लीज डीड का पंजीयन, विभाग को 12.21 लाख का मिला राजस्व

143 लीज डीड का पंजीयन, विभाग को 12.21 लाख का मिला राजस्व

हनुमानगढ़. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से बजट में की गई घोषणा की पालना में शनिवार को जंक्शन में डीआईजी स्टॉम्प कार्यालय में पंजीयन शिविर लगाया गया। डीआईजी स्टॉम्प डॉ. अवि गर्ग के निर्देश पर आयोजित शिविर में 143 लीज डीड का पंजीयन किया गया। इससे विभाग को 12.21 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। पंजीयन पक्षकारों को मौके पर ही पंजीयन दस्तावेज प्रदान किए गए। उप पंजीयक ममता लहुआ व प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र कुमार की अगुवाई में शिविर आयोजित किया गया। सरकार के नियमों के मुताबकि 20 से अधिक पंजीयन दस्तावेज होने पर शिविर लगाने की व्यवस्था की गई है। इसकी पालना में शनिवार को उक्त शिविर लगाया गया। विजय कुमार गोयल, दीपक गोयल, बबलू गर्ग, अधिवक्ता विशाल मिढ़ा आदि उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *