Train चार्ट बनने के बाद भी मिलेगा रिफंड! 90% यात्रियों को नहीं पता IRCTC Train Refund Rules, जान लें पूरा प्रोसेस

Train चार्ट बनने के बाद भी मिलेगा रिफंड! 90% यात्रियों को नहीं पता IRCTC Train Refund Rules, जान लें पूरा प्रोसेस

Railway Refund Rules: भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है, लेकिन कभी-कभी किसी तकनीकी कारण, मौसम या कई दिक्कतों से ट्रेन लेट हो जाना आम बात है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है, ‘अब टिकट का क्या होगा?’ यहीं काम आता है, IRCTC का TDR सिस्टम। जिसकी जानकारी हो तो आप अपने ट्रेन का रिफंड आसानी से ले सकते है।

How To Get Refund Of Railway Ticket: पूरी प्रक्रिया समझते हैं

रेलवे की रिफंड प्रक्रिया को लेकर हमेशा से ही यात्रियों में भ्रम दिखता रहा है। कई लोगों को लगता है की अगर उनकी ट्रेन लेट हो गई, छूट गई या ट्रेन चार्ट बन गया तो टिकट के पैसे वापस नहीं मिलेंगे। जबकि यह सच नहीं है, भारतीय रेलवे में कुछ खास परिस्थितियों में यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा या Part Refund (कुछ हिस्सा) देने का प्रावधान है। बस यात्रियों को सही समय पर सही प्रक्रिया अपनानी जरूरी है।

Train Refund Policy: TDR क्या है?

TDR यानी Ticket Deposit Receipt एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिससे आप अपने टिकट का रिफंड रेलवे से ले सकते हैं। जब यात्री किसी वजह से यात्रा नहीं कर पाते, तो वे IRCTC वेबसाइट पर जाकर TDR फाइल कर सकते हैं। बिना TDR फाइल किए रिफंड की उम्मीद करना सही नहीं है।

Train Refund Rules: किन हालात में मिल सकता है रिफंड?

  • रेलवे के नियमों के अनुसार कुछ परिस्थितियों में रिफंड का प्रावधान है।
  • अगर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट हो गई हो और यात्री यात्रा न करे।
  • आपका सफर लम्बा हों और आपने कनेक्टिंग टिकट बुक कर रखे हो और ट्रेन आने में देरी के कारण आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाए।
  • आपको जो टिकट मिला है उसके कोच या क्लास में बदलाव हो जाए।
  • आपने एसी कोच में टिकट बुक की है और वहां का एसी काम न करे (शर्तों के साथ)।
  • टिकट कन्फर्म न हो और यात्रा शुरू न की गई हो।

हालांकि, आपकी ट्रेन छूट गई हो तो ऐसे हर मामले में रिफंड मिलना तय नहीं है। यह इस पर निर्भर करता है कि ट्रेन में देरी या आपको हुई समस्या रेलवे की ओर से थी या नहीं।

TDR Filing Process: ऑनलाइन TDR कैसे करें फाइल?

  • IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • ‘My Transactions’ सेक्शन में जाएं।
  • ‘File TDR’ विकल्प चुनें।
  • अपना PNR चुनकर यात्रा नहीं कर पाने का सही कारण दर्ज करें।
  • सबमिट करने के बाद ‘TDR History’ में स्टेटस देखें।
  • Train Refund status जरूर चेक करें।

Train Refund Time: कितने दिन में मिलता है पैसा?

रिफंड मिलने में कुछ दिन से लेकर कुछ हफ्ते तक लग सकते है। जांच पूरी होने के बाद आपका पैसा उसी खाते या जिस तरीके से आपने पेमेंट किया है उस माध्यम से आपको लौटा दिया जाता है। ध्यान रखें, TDR फाइल करने की एक तय समय-सीमा होती है। देरी होने पर क्लेम रिजेक्ट भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *