राजकोट और सुरेंद्रनगर में भीषण गर्मी की आशंका, रेड अलर्ट जारी

राजकोट और सुरेंद्रनगर में भीषण गर्मी की आशंका, रेड अलर्ट जारी

अहमदाबाद गुजरात के कई शहर व जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को हीट वेव की चेतावनी दी गई है। गुरुवार को राजकोट और सुरेंद्रनगर में भीषण गर्मी की आशंका जताई गई है और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट भी घोषित किए गए हैं।

राज्य के विविध भागों में शुक्रवार तक भारी गर्मी रह सकती है। बुधवार को भी आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक था।

न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ। शहर में बढ़ते तापमान के बीच तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। दूसरी ओर तेज गर्मी की चेतावनी के बीच अहमदाबाद महानगरपालिका ने मंगलवार से ही एक्शन प्लान जारी कर दिया। इसके तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस उपलब्ध कराया गया है। साढ़े तीन सौ से अधिक प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना ज़रूरत के घर से बाहर न निकलने, अधिक गर्मी में भारी शारीरिक श्रम न करने की जैसी कई सलाह भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *