IAF Recruitment 2026: देश की सेवा का सपना और मेडिकल फील्ड में एक स्थिर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। भारतीय वायुसेना ने Airmen Group “Y” (Non-Technical) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे और इसके लिए अभ्यर्थियों को वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा। 30 और 31 मार्च 2026 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
IAF Medical Assistant: किस पद पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से Group “Y” (Medical Assistant Trade) के पद भरे जाएंगे। कुल पदों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी देशभर से बड़ी संख्या में युवाओं को मौका मिलने की उम्मीद है। चयन के बाद पहले ट्रेनिंग दिया जाएगा और फिर नियमित नियुक्ति की जाएगी।
Air Force: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है।
- 10+2 या समकक्ष परीक्षा PCB (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान) और अंग्रेजी के साथ कम से कम 50% अंक
- दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स PCB और अंग्रेजी के साथ, न्यूनतम 50% अंकों के साथ
- फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी, कम से कम 50% अंकों के साथ, साथ ही स्टेट फार्मेसी काउंसिल या PCI में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
- ध्यान रहे, अंग्रेजी विषय में भी 50% अंक होना जरूरी है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 21 से 24 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना नामांकन की तारीख के आधार पर होगी।
IAF Recruitment 2026: सैलरी और सुविधाएं
ट्रेनिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 14,600 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वेतन 39,200 से 62,000 रुपये प्रतिमाह तक होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, आवास, परिवहन भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।


