जिले में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर पदों पर भर्ती:7 से 9 अप्रैल तक हरदा, टिमरनी, खिरकिया में लगेंगे रोजगार शिविर

जिले में सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर पदों पर भर्ती:7 से 9 अप्रैल तक हरदा, टिमरनी, खिरकिया में लगेंगे रोजगार शिविर

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में हरदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ‘एसआईएस’ केंद्रीय प्रशिक्षण केंद्र रीजनल ट्रेनिंग नीमच द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि ये शिविर जनपद पंचायत टिमरनी में 7 अप्रैल को, जनपद पंचायत खिरकिया में 8 अप्रैल को और जनपद पंचायत हरदा में 9 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। कक्षा 8वीं पास होना जरूरी
कालेश्वर ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यताओं की जानकारी दी। इच्छुक उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए, न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर और वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित विकासखंडों को निर्देश दिए हैं कि वे इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक पात्र युवा इन रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *