नए साल पर योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32, 679 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी कर दिया है। सिविल पुलिस के अलावा PAC, विशेष सुरक्षा बल यानी SSF, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर तक के पद शामिल हैं। सिविल पुलिस में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10,469 पदों पर भर्ती होगी। जबकि PAC में पुरुषों के लिए 15,131 पद खाली हैं। UP SSF में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1341 वैकेंसी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 31 दिसंबर से शुरू हो गई है। 30 जनवरी, 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले upprpb.in पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी है। साल 2025 में यह दूसरी बड़ी भर्ती है। इससे पहले 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती हुई थी। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। कितनी फीस लगेगी? क्या शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। अतिरिक्त योग्यता, जो मदद करेंगे नोट- इन सर्टिफिकेट्स के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों को समान अंक होने की स्थिति में प्राथमिकता दी जाती है। इसमें कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे, बल्कि बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में चयन के समय प्राथमिकता तय की जाएगी। एज लिमिट क्या है? सात स्लाइड्स में देखिए भर्ती का पूर्ण विवरण… ………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें धनंजय का डर दिखाकर भगाना चाहता है ब्लॉक प्रमुख पति: महिलाएं बोलीं- लखनऊ में घर छोड़कर कहां जाएं यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह, उनके गनर समेत 10 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती निकली:सबसे ज्यादा PAC में पोस्ट; लखनऊ-गोरखपुर और बदायूं में महिला बटालियन बनेगी


