अशोकनगर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 169 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 65 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 104 सहायिका के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए एमपी ऑनलाइन के ‘चयन पोर्टल’ का इस्तेमाल करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होगी और 10 जनवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। अगर कोई गलती हो जाए तो 12 जनवरी तक सुधार करने की सुविधा भी मिलेगी। इन पदों के लिए सिर्फ उसी गांव (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जहां पद खाली है। अन्य जगह की महिलाएं आवेदन नहीं कर पाएंगी। शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा आवेदन करने वाली महिला का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। आयु 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट अपलोड करना जरूरी है। ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। किसी भी अन्य कार्यालय में भेजा गया आवेदन नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है।


