मंडला जिले में साल 2026-27 के लिए शराब दुकानों की नीलामी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिले के 6 शराब समूहों के लिए ठेकेदारों ने जमकर बोलियां लगाईं, जिससे आबकारी विभाग को उम्मीद से कहीं ज्यादा राजस्व मिलने वाला है। अब तक इन समूहों के लिए कुल 125 करोड़ 81 लाख रुपए से ज्यादा की बोली लग चुकी है। इस बार पुरानी दुकानों का रिन्यूअल (नवीनीकरण) नहीं किया गया, बल्कि नई आबकारी नीति के तहत जिले की 21 दुकानों को 7 समूहों में बांटकर नए सिरे से टेंडर बुलाए गए। पिछले साल की कीमत: इन 6 समूहों की कुल कीमत करीब 79 करोड़ रुपए थी। इस साल का लक्ष्य (आरक्षित मूल्य): विभाग ने इसे बढ़ाकर लगभग 95 करोड़ रुपए तय किया था। मिली बोली: ठेकेदारों ने होड़ मचाते हुए इसे 125.81 करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया। कहां लगी सबसे बड़ी बोली? नीलामी में सबसे ज्यादा उछाल बिछिया समूह में देखा गया। यहां की ऑफसेट कीमत करीब 17 करोड़ रुपए थी, लेकिन ठेकेदार ने 36.51 करोड़ रुपए की बोली लगाई, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 160% ज्यादा है। इसी तरह अन्य समूहों की स्थिति कुछ ऐसी रही- नैनपुर समूह के लिए फिर से टेंडर जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडे के मुताबिक, 7 में से 6 समूहों का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, पहले चरण में नैनपुर समूह के लिए कोई टेंडर नहीं आया था, इसलिए वहां के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई है। सभी सफल ठेकेदार 1 अप्रैल से अपनी दुकानों का संचालन शुरू कर देंगे। इस भारी-भरकम बोली से प्रशासन को बड़े राजस्व की उम्मीद है।


