Dhurandhar 2 Jameel Jamali Climax: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 600 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। इसी बीच पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता नबील गबोल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं बल्कि फिल्मी दुनिया से जुड़ा एक दिलचस्प विवाद है।
क्या है पूरा मामला? (Dhurandhar 2 Jameel Jamali Climax)
दरअसल कुछ महीनों पहले जब ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी, तब नबील गाबोल खुद सामने आकर दावा कर रहे थे कि फिल्म में दिखाया गया किरदार ‘जमील जमाली’ उन्हीं पर आधारित है। उस समय उन्होंने टीवी डिबेट्स, इंटरव्यू और पाकिस्तानी मीडिया में कई बार इस बात को दोहराया था।
दरअसल, उस वक्त गाबोल का ये दावा उन्हें चर्चा के केंद्र में ले आया था। कई विश्लेषकों ने इसे फ्री पब्लिसिटी का तरीका बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे उनकी व्यक्तिगत पहचान मजबूत करने की कोशिश माना। सोशल मीडिया पर भी उनका नाम लगातार ट्रेंड करता रहा और वे इस तुलना को गर्व के साथ स्वीकार करते नजर आए।
‘धुरंधर 2’ के रिलीज के बाद बढ़ी मुश्किलें (Dhurandhar 2 Jameel Jamali Climax)
लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आया जब ‘धुरंधर 2’ रिलीज हुई। इस फिल्म में ‘जमील जमाली’ के किरदार को एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के इस नए ट्विस्ट के सामने आते ही वही नबील गाबोल, जो पहले इस किरदार से खुद को जोड़ रहे थे, अब पूरी तरह पीछे हटते नजर आ रहे हैं। अब वो सार्वजनिक रूप से यह कह रहे हैं कि उनका इस किरदार या फिल्म से कोई संबंध नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के नए प्लॉट ने उनके पहले किए गए दावों को असहज स्थिति में ला खड़ा किया है। यही वजह है कि उन्होंने अब साफ तौर पर कहा है कि ‘जमील जमाली’ का किरदार उनसे प्रेरित नहीं है और इसका उनके व्यक्तित्व से कोई लेना-देना नहीं है।
नबील गबोल के लिए किरदार बना मुसीबत
दिलचस्प बात यह भी है कि पहले जिस किरदार से जुड़कर गाबोल चर्चा में आए थे, वही किरदार अब उनके लिए असहजता का कारण बन गया है। फिल्म के कथानक में बदलाव ने न केवल दर्शकों को चौंकाया है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी नई बहस छेड़ दी है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या नबील गाबोल इस मुद्दे पर आगे भी कोई नया बयान देते हैं या नहीं। फिलहाल, जमील जमाली का किरदार और उससे जुड़ा ये विवाद भारत-पाकिस्तान दोनों देशों के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


